उधम सिंह नगर में ग्राम विकास विभाग में बड़ा फेरबदल: 32 अधिकारियों का एक साथ तबादला

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी प्रशासनिक नीति और सुचिता आधारित कार्यशैली को साकार करते हुए उधम सिंह नगर जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात 32 ग्राम विकास अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी आगामी सोमवार तक अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।इस कदम को सरकारी तंत्र में दक्षता, निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक ठोस प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। तीन वर्षों से एक ही स्थान पर डटे इन अधिकारियों के स्थानांतरण से विकास कार्यों में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment