अल्ली खां में हुई घटना को लेकर कांग्रेसी मिले एसपी से

काशीपुर। काशीपुर नगर के मौहल्ला अल्ली खां में हुई घटना के संबंध में आज कांग्रेस जनों ने एसपी अभय सिंह से मुलाक़ात कर घटना की निंदा करते हुए निर्दोष व मासूमों को प्रताड़ित न किये जाने की मांग की। कहा कि काशीपुर सभी धर्म जातियों का एक गुलदस्ता है, जिसे कुछ लोगों ने तोड़ने का कार्य किया है। एसपी ने कांग्रेसियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यक्ति के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। पूर्ण निष्पक्षता के साथ कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान मनोज जोशी, उमेश जोशी, शफीक अहमद अंसारी, संदीप सहगल, अब्दुल सलीम एडवोकेट, पूजा सिंह व तरुण लोहनी आदि उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment