काशीपुर। ईआरडीओ, उत्तराखड की बैठक मे आगामी 11 जनवरी को डॉ- मैटि जयंती समारोह रामनगर मे मनाये जाने का निर्णय लिया गया। एक होटल मे प्रदेशाध्यक्ष डॉ- सुरेश राजपूत की अध्यक्षता व मीडिया प्रभारी डॉ- जफर सैफी के संचालन मे समपन्न हुयी बैठक मे सर्वसम्मति से इलैक्ट्रो होम्योपैथी के जनक डॉ- काउंट सीजर मैटि की 216 वी जयंती के अवसर पर आगामी 11 जनवरी को डॉ- मैटि जयंती समारोह इस बार रामनगर मे मनाये जाने का निर्णय लेते हुये पौढ़ी सांसद अनिल बलूनी व रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित पैथी कई वरिष्ठ चिकित्सको को बतौर अतिथि आमन्त्रित किये जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक मे डॉ- सुरेश राजपूत, डॉ- जफर सैफी, डॉ- आरके विश्नोई, डॉ- शमशाद अली, डॉ- नावेद जाफरी, डॉ- जैड रहमान, डॉ- वैभव शर्मा, डॉ- राहत अली, डॉ- सीएम देवली आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
