पुलिस ने किया तमंचे के साथ एक को गिरफ्तार

काशीपुर। अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाएं अभियान के क्रम में आईटीआई पुलिस ने एक बदमाश को दबोच कर तलाशी में उसके कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र के निर्देश पर आईटीआई पुलिस रात्रि चेकिंग में मशगूल थी इसी दौरान मोटेश्वर मंदिर के समीप मोटरसाइकिल पर सवार होकर फर्राटा भर रहे एक शख्स को पुलिस ने शक के आधार पर रोक लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बेरखेड़ा, बिलासपुर जनपद रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी दिलराज सिंह पुत्र अमरीक सिंह बताया। तलाशी में उसके कब्जे से पुलिस को 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ। आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद गिरफ्तार बदमाश का पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत चालान करते हुए प्रयुक्त मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर उसे सीज कर दिया

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment