काशीपुर। नगर निगम से ठेका लेने के बाद निजी सुलभ शौचालय अतिक्रमण का ठेका ले रहे हैं। अपने परिधि में अस्थायी अतिक्रमण कराकर उनसे वसूली कर रहे हैं। नगर निगम की मुरादाबाद रोड पर अतिक्रमण हटाने के दौरान सुलभ शौचालय पर अतिक्रमण करवाने के आरोप में पांच हजार रुपये का चालान काटकर चस्पा किया।नगर निगम की टीम ने आज मुरादाबाद रोड पर एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ और साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध कब्जों को हटाया गया। जल निकासी व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए नालों के उपर किए गए कब्जे व पक्के स्लैबों को लोडर के माध्यम से ध्वस्त किया गया। साथ ही नाले की साफ-सफाई भी की गई। जेसीबी और डंपर की मदद से कई डंपर मलबा मौके से हटाया गया। जसपुर बस अड्डे पर कई लोगों ने नाली के उपर लकड़ी और पक्के खोखे लगाकर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। साथ ही जसपुर बस अड्डे के निकट बने एक सुलभ शौचालय का भी अतिक्रमण करवाने के आरोप में पांच हजार का चालान चस्पा किया गया। यह सुलभ शौचालय अपने दोनों ओर ठेलियां लगवाकर अतिक्रमण व पक्का तिरपाल निर्माण भी करवा रहा था, जिसे तुरंत हटाया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर राजेश बाबू व नाला टीम, सुपरवाइजर अंकित, हरेंद्र सिंह बिष्ट, शिवा, जेसीबी ऑपरेटर शाहरुख, अनूप आदि शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
