काशीपुर। दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व संसदीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने जा रही वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली ऐतिहासिक होगी, जिसमें देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और काशीपुर से भी भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आमजन दिल्ली जाकर इस महारैली में शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयसिंह गौतम ने बताया कि इस महारैली के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही जनता की कराहट भरी आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
