काशीपुर। महापौर दीपक बाली काशीपुर की दिशा और दशा सुधारने के लिए जिस तेजी के साथ विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं और उन्होंने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है उसे लेकर जनता उनके कार्यों से बेहद आश्चर्य चकित है और लोग खुद चर्चा कर रहे हैं कि महापौर ने वास्तव में चुनावी समर में जो वायदे किए थे वह उन पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं और उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि जनप्रतिनिधि यदि वास्तव में जनता के प्रति समर्पित है और उसकी विकास करने की इच्छा शक्ति है तो निसंदेह विकास दौड़ता है, जैसा कि आज काशीपुर में दिखाई दे रहा है और काशीपुर बदल रहा है। एन सी ए पी के अंतर्गत काशीपुर शहर हेतु बनाई गई वायु प्रदूषण सुधार योजना के अंतर्गत महापौर ने आज तीन करोड़ 61 लाख 42हजार रु की लागत से बनने वाली चार सड़कों पर दोनों ओर होने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने काशीपुर शहर हेतु बनाई गई वायु प्रदूषण सुधार योजना के अंतर्गत मानपुर रोड टी पॉइंट से रामनगर रोड तक मार्ग के दोनों ओर तथा अनीता नर्सिंग होम से ब्लॉक कार्यालय की उत्तरी दीवार तक और खड़कपुर देवीपुरा रोड पर सांई स्कूल से शुगर मिल मार्ग पर तथा पुराने टूरिस्ट होटल से लेकर गुरूद्वारे के गेट तक इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शुभारंभ किया। इन चारों सड़कों की लंबाई 5220 मीटर है और इन पर 3 करोड़ 61 लाख 42 हजार रु की लागत आएगी। शिलान्यास करने अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक बाली का लोगों ने बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया और आभार जताया कि उन्होंने वास्तव में चुनाव और उसके बाद जनता से जो वायदे किए थे उन पर वे अपनी घोषणाओं से भी आगे बढ़कर खरे उतरे हैं और उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि काश उनके जैसा जनप्रतिनिधि काशीपुर पहले मिल जाता तो आज काशीपुर की दिशा और दशा ही कुछ और होती। उधर महापौर दीपक बाली ने नगर निगम क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया है कि उनसे किए गए एक-एक वायदे को वह पूरा करेंगे और हर विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने जनता से काशीपुर को साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ बनाने की मुहिम में जनसहभागिता निभाने की अपील की और कहा कि बगैर जनता की सहभागिता के नगर निगम कुछ नहीं कर सकता क्योंकि इंदौर जैसा शहर भी इसीलिए साफ है कि वहां की जनता सहभागिता करती है। शिलान्यास कार्यक्रमों के अवसर पर भाजपा नेता जसवीर सिंह सैनी, चौधरी समरपाल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, मानवेंद्र मानस, पार्षद रवि प्रजापति, अनीता कांबोज, मयंक मेहता, शाह आलम, विजय बॉबी, श्रीमती तवस्सुम, सीमा सागर, अभिषेक वर्धन, अंजना आर्य, शक्ति केंद्र संयोजक कमल प्रजापति, अमर सिंह रावत, सचिन ठाकुर, मिर्जा नदीम बेग,गौरव शर्मा , सोनू चौहान, अजय कुमार, बूथ अध्यक्ष मुकेश कुमार, विक्रम राणा, संतन सिंह, हर्षित मासीवाल, विजय, शुभम कांबोज, सतनाम सिंह, सूरज, नवीन पपने, भरत सिंह कडाकोटी सहित शिलानाथ क्षेत्र के दर्जनों स्त्री पुरुष एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
