सीएम धामी और अमित शाह ने छह बच्चों को किया सम्मानित, पहली बार मिला राज्य बाल वीरता पुरस्कार

देहरादून। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड में प्रदेश के छह बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। अलग-अलग परिस्थितियों में अदम्य साहस, सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देने वाले बच्चों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक पुरस्कार विजेता के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 51 हजार रुपये की धनराशि भी भेजी गई। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पहली बार यह पुरस्कार प्रदान किए गए हैं। राज्य स्तर पर प्राप्त आवेदनों में से छह बच्चों का चयन किया गया, जिनमें चमोली जिले के तीन तथा चंपावत, देहरादून और टिहरी गढ़वाल के एक-एक बच्चे शामिल हैं। सम्मानित बच्चों ने कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में साहस एवं समझदारी का परिचय देकर दूसरों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।**भालू के हमले के दौरान तीन बच्चों ने दिखाई बहादुरी**चमोली जिले की दिव्या, दीपिका और आरव सिंह को भालू के हमले के दौरान अदम्य साहस दिखाने के लिए सम्मानित किया गया। 22 दिसंबर 2025 को जीआईसी यूपीएस हरिशंकर के विद्यालय परिसर में अचानक भालू घुस आया था और उसने कक्षा छह के छात्र आरव सिंह पर हमला कर दिया। इस दौरान आरव ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। वहीं, कक्षा आठ की छात्रा दिव्या ने भालू का पीछा कर आरव को बचाने का प्रयास किया और उसे सुरक्षित विद्यालय तक पहुंचाने में मदद की। दूसरी ओर, दीपिका ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए नौ अन्य विद्यार्थियों को कक्षा सात के कमरे में पहुंचाकर सुरक्षित किया। तीनों बच्चों के इस साहसिक प्रयास से अन्य विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली। मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार की शुरुआत बच्चों के असाधारण साहस और मानवीय संवेदनशीलता को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment