नैनीताल को मिली 121.52 करोड़ की विकास सौगात, सीएम धामी ने 13 योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले को विकास की बड़ी सौगात देते हुए 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की लागत से कुल 13 जनहितकारी विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन योजनाओं का उद्देश्य जिले के आधारभूत ढांचे को सशक्त करना, पर्यटन सुविधाओं का विस्तार करना और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नैनीताल जैसे प्रमुख पर्यटन जिले के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेट्रोपोल क्षेत्र में प्रस्तावित बहुउद्देशीय कार पार्किंग निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन भी किया। इस परियोजना के तहत लगभग 600 वाहनों की क्षमता वाली आधुनिक कार पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्किंग के बन जाने से नैनीताल में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग और ट्रैफिक की समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी, जिससे पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों दोनों को सुविधा मिलेगी।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का शीघ्र लाभ मिल सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment