भाजपा सरकार जनता को चाहे जितना कर ले परेशान 2027 में चुकाना पड़ेगा परिणाम-गौतम

काशीपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार भोली भाली जनता का कहीं उत्पीड़न तो नहीं कर रही। प्रश्न गंभीर है परंतु प्रदेश में कई वर्षों से नागरिक सुविधा अनुसार जमीन लेकर उस पर नियम कानून अनुसार भवन बना रहे हैं परंतु प्रदेश की धामी सरकार इन लोगों की जमीनों पर सरकारी कब्जा होने का आरोप लगाकर लोगों के घरों व जमीनों पर बुलडोजर चला कर अतिक्रमण का नाम दिया जा रहा है। कांग्रेसी नेता गौतम मेहरोत्रा ने सरकार के नुमाइंदों से प्रश्न किया है कि यह काम नागरिक जोड़ तोड़ के इस महंगाई के दौर में किसी तरीके से जमीन सरकारी नियमानुसार खरीदना है फिर उस पर एक सुंदर भवन का निर्माण किया जाता है। जिसमें बिजली का कनेक्शन, पानी का कनेक्शन, हाउस टैक्स, स्थाई प्रमाण, पत्र जाति प्रमाण पत्र न जाने कितने निवासी होने का प्रमाण पत्र बनाकर भारत का नागरिक होने का चरित्र प्रमाण पत्र भी सरकारी नियमानुसार बनवाता है। अब सरकार बताएं कि वह अवैध कैसे हो गया जो वर्षों से रहकर अपने घर का परिवार का भरण पोषण करने वाला व्यक्ति क्या उसकी जमीन अतिक्रमण में आएगी ? कांग्रेसी नेता गौतम मेहरोत्रा ने धामी सरकार की सरकारी मशीनरी पर पर प्रश्न दागते हुए कहा कि यदि वर्षों से रहने वाला व्यक्ति अवैध रूप से रह रहा है तो उतना ही गुनहगार वह भी हैं जो इन नागरिकों को सरकारी कब्जा देने व होने के सारे कागज और नियम अनुसार करवाई कर रहने का अधिकार देते हैं? उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश का विकास कम और लोगों को परेशान करने में ज्यादा विकास कर रही है जिसका खमियाजा आगामी विधानसभा 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment