काशीपुर। शॉर्ट सर्किट के चलते दुकान में आग लग गई। फायर यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर समय रहते आग को बुझा दिया। जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। आज सुबह फायर स्टेशन को सूचना प्राप्त हुई कि मोहल्ला गिरीताल स्थित एक दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन काशीपुर से लीडिंग फायरमैन विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि विशाल भारद्वाज की दुकान में आग अंगूठी (शॉर्ट सर्किट/हीटिंग उपकरण) के कारण लगी थी। फायर यूनिट द्वारा मोटर फायर इंजन से एक होज रील फैलाकर पंपिंग की गई तथा आग को पूर्ण रूप से नियंत्रित कर बुझा दिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। फायर विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा होने से बच गया। फायर यूनिट में फायरमैन बलवंत तुमकियाल व सनी कुमार, महिला फायरमैन शिऽा मलिक, चालक संदीप शर्मा शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
