वरिष्ठ पत्रकार फणींद्र नाथ गुप्ता के निधन पर पूरे उत्तराखंड प्रदेश के पत्रकारों में शोक की लहर

काशीपुर। वरिष्ठ पत्रकार व उत्तराखड पत्रकार यूनियन ऊधम सिंह नगर के पूर्व जिलाध्यक्ष फणींद्र नाथ गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे बदायूँ के मूलनिवासी थे। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत वहीं से अमर उजाला के साथ की थी। उसके बाद रुद्रपुर आ गए। वे लम्बे समय तक रुद्रपुर में अमर उजाला ब्यूरो चीफ रहे। वे कुछ समय राष्ट्रीय सहारा में भी रहे । कोरोना काल में उनके इकलौते युवा पुत्र की मौत हो गई थी। जिससे उन्हें गहरा सदमा पहुंचा था और इस सदमे से बुरी तरह टूट चुके थे। उनके निधन से पत्रकार जगत को अपूरणीय क्षति हुई है । उनके निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष ध्यानी, प्रदेश उपाध्यक्ष तिलक राज प्रदेश महासचिव हरीश जोशी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट अवधेश कुमार चौबे, विनोद सिंह, आलम राजा, सुशील चौहान, इस्लाम हुसैन, महेंद्र राही, डॉक्टर हसीब सिद्दीकी, पुनीत शर्मा, कुलदीप सिंह, प्रकाश पुंज, नवीन विष्ट, वकुल डोनाल्ड, पेट्रिक बाबा, किशन गुप्ता, जय पाल अहेरिया, हरदीप शर्मा, सावित्री देवी, उमेश कश्यप, योगेश कश्यप, डॉ- रंजन शर्मा, विजेंद्र पाल सिंह, मोहम्मद दानिश, चिरंजी लाल, अजय कुमार, श्रीमति जय मिश्रा, दीपिका भटनागर, दीपिका मेहता, मनीष कुमार, राहुल चौहान, ललिता कौर, जगदीश कुमार आदि पत्रकारों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment