काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज की राजकीय नवीन उच्च प्राथमिक विद्यालय में एनएस एस शाखा इकाई के तत्वावधान में चल रहे शिविर के दूसरे दिन आयोजित काव्य गोष्ठी का स्वयं सेवकों समेत श्रोताओं ने वीर, हास्य तथा व्यंग्यात्मक कविताओं का श्रवण कर आंनद उठाया। इससे पूर्व काव्य गोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू तथा उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रबंध समिति पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया । काव्य गोष्ठी का शुभारंभ कवियत्री प्राची तिवारी ने मां शारदे की पंक्तियों के साथ किया। काव्य गोष्ठी के दौरान कवि प्रतोष मिश्रा ने- मैं एक दीपक हूं मेरी भी एक कहानी है, अपनी ये कहानी सबको सुनानी है। रचना प्रस्तुत की। डा सुरेन्द्र मधुर ने – नशा मत कर मेरे भाई नशे से हर आफत आई। गीत प्रस्तुत किया। वहीं गीतकार प्राची तिवारी ने- भारत माता के वीरों सुनलों,भारत देश महान है। कविता से वाह वाह लूटी। कवि सुरेन्द्र भारद्वाज ने जिंदगी बहुत खूबसूरत है,बस जीना आना चाहिए। संचालन कर रहे गीत का शेष कुमार सितारा ने – गीत गाता हूं अब वतन के लिए। रचना पढ़ी। वहीं प्रसिद्ध गीतकार कवि विजय प्रकाश कुशवाह ने – लो आ गया हूं विकने को मैं भी बाजार में।का काव्य पाठ किया। कवि सोमपाल सोम ने – बड़ी देर लगा दी रघुनंदन,अबधपुरी तक आने में। वहीं ओज कवि शुभम लोहनी ने – शहीदों की शहादत को कभी मत भूलना, पंक्तियां सुनाई। कवियत्री एकता अग्रवाल ने -नशा करो आबादी का पंक्तियां गुनगुनाईं। वरिष्ठ कवि जितेंद्र कुमार कटियार ने – ऊंचा उठने के लिए पंखों की नहीं संस्कारों की जरूरत होती है। रचना पढ़ते हुए वाह वाह पाई। वहीं ओम् शरण आर्य चंचल ने – मैं सच कहता हूं जीवन में मंजिल पाओगे कविता पढ़ी। गीतकार कवि कैलाश चंद्र यादव ने – धरती मेरी सोना उगले, हीरों की बरसात रहे पंक्ति के साथ अपना काव्य पाठ किया। अंत में विद्यालय द्वारा सभी कवियों को सम्मानित किया गया। काव्य गोष्ठी का संचालन कवि शेष कुमार सितारा ने किया।इस अवसर पर विद्यालय उपमंत्री संजय अग्रवाल कार्यकारिणी सदस्य मनोज कुमार अग्रवाल प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता मेजर मुनीशकांत शर्मा एन .एस. एस. कार्यक्रम अधिकारी दीपक शर्मा मनोज शर्मा राजेंद्र कुमार शर्मा एल डी गंगवार कौशलेश गुप्ता मनोज कुमार विश्नोई सुरेश सिंह सुभाष कुमार कैलाश दिवाकर समेत स्वयं सेवक मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
