काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 5 जून को वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किए जाने के बाद काशीपुर-रामनगर मार्ग के निर्माण कार्य ने गति पकड़ ली है। शनिवार को महापौर दीपक बाली ने रामनगर रोड स्थित आरओबी के निकट सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 16 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 28 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हॉट मिक्स तकनीक से किया जाएगा।लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी काशीपुर-रामनगर सड़क क्षेत्रवासियों और पर्यटकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। सड़क की खराब…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाने पर जोर, गृह मंत्री ने उत्तराखंड से मांगा परियोजनाओं का अपडेट
नई दिल्ली। यमुना नदी को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने यमुना में प्रस्तावित रिवर फ्रंट विकास और नदी के जल प्रवाह को बेहतर बनाने के संबंध में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान गृह मंत्री ने यमुना नदी के संरक्षण,…
उत्तराखंड में मौसम के दो रंग, पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बरकरार
देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक ओर पर्वतीय जिलों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार 9 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिलों के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश, गर्जन और बिजली चमकने की घटनाएं हो सकती…
ब्रिक्स सम्मेलन में चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली सराहना
देहरादून। प्राकृतिक आपदाओं और वर्षा जनित संकटों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील उत्तराखंड ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रभावी पहचान दर्ज कराई है। ओडिशा के पुरी में 3 से 5 जून 2026 तक आयोजित ब्रिक्स आपदा जोखिम न्यूनीकरण (डिजास्टर रिस्क रिडक्शन) कार्य समूह की द्वितीय तकनीकी बैठक में उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की व्यापक सराहना की गई।भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस तीन दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब,…
साइबर ठगी पीड़ितों को बड़ी राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फ्रीज धनराशि वापस पाने का अवसर
देहरादून। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए गृह मंत्रालय ने एक नई और महत्वपूर्ण व्यवस्था शुरू की है। अब साइबर अपराध का शिकार हुए लोगों को अपनी फ्रीज (होल्ड) की गई धनराशि वापस पाने के लिए पुलिस थानों, बैंकों और विभिन्न कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर मनी रिस्टोरेशन मॉड्यूल (एमआरएम) पोर्टल शुरू किया गया है। इस नई सुविधा के माध्यम से साइबर ठगी के…
अवैध कच्ची शराब समेत युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
काशीपुर। गश्त के दौरानकुंडा कोतवाली पुलिस ने नैनी पेपर मिल के पास बाबरखेड़ा जाने वाली सड़क के मुहाने पर कच्ची शराब की तस्करी कर ले जाते श्यामनगर निवासी गिरधारी लाल पुत्र स्व- प्रसादी राम को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक ग्रे रंग के कपड़े के थैले के अंदर से 60 पाउच करीब 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी का आबकारी एक्ट की धारा 60(1) के तहत चालान किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोनू सिंह व कांस्टेबल राजीव कुमार शामिल रहे।
गन्ना विकास परिषद ने किया कृषक गोष्ठी का आयोजन
काशीपुर। गन्ना विकास परिषद द्वारा कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें गन्ना विकास निरीक्षक राजेश कुमार द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं एवं गन्ना प्रजाति के बारे में जानकारी दी गई। कृषक गोष्ठी में गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र कुमार मौर्य व गन्ना पर्यवेक्षक शीशपाल सिंह ने कीट एवं बीमारी, सहफसली खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। किसानों द्वारा गन्ना लगाने के बाद आने वाली समस्याओं के बारे में बताया गया किसानों द्वारा बताया गया कि वह गन्ना इस कारण नहीं लगते की गन्ना फैक्ट्री स्वामियों द्वारा पुरानी पेमेंट…
अनियंत्रित डंपर बिजली के खबो व ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुसा
काशीपुर। तेज रफ्रतार अनियंत्रित डंपर बिजली के खबो व ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुस गया। घटना में चालक के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि बीती देर रात्रि करीब 3 बजे डंपर संख्या सूपी22सीटी-5179 अनियंत्रित होकर अलीगंज रोड स्थित सड़क किनारे लेगे बिजली के खबो व खबो पर रखे ट्रांस्फार्मर को तोड़ता हुआ बैंक ऑफ इंडिया की शाखा की बिल्डिंग से टकरार गया तथा बैंक के एटीएम को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में…
पुलिस ने घर के बाहर चरस बेचते एक महिला को किया गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने घर के बाहर चरस बेचते एक महिला को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से 244 ग्राम चरस व हजारो की नकदी बरामद की है।आईटीआई कोतवाली पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान शंकरपुरी कालोनी में घर के बाहर चरस बेचती शशीबाला पत्नी जगत सिंह को गिरफ्रतार कर लिया जबकि चरस खरीद रहे युवक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने महिला के कब्जे से 244 ग्राम चरस व 4900 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने महिला का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई…
लाखों की चोरी का पर्दाफाश चोरी के माल समेत अन्तराज्यीय चोर गिरफ्तार
काशीपुर। बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अन्तराज्यीय शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्रतार कर लाखों की चोरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चोरी गया सामान व नगदी को भी बरामद कर लिया है। बतादें कि मुरादाबाद रोड पर मेहरोत्रा हॉस्पिटल के पीछे साकेत नगर निवासी पीयूष चौहान पुत्र वीरेेंद्र सिंह बीती 8 मई को घर में ताला लगाकर परिवार सहित कहीं बाहर गये थे। इसी दौरान उनकी गैरमौजूदगी का लाभ उठाते हुए कुछ अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर घर में…
