देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना से संबंधित राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पीएम पोषण योजना के तहत अधिक से अधिक विद्यालयों का सोशल ऑडिट कराए जाने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने कहा कि सोशल ऑडिट के दौरान सामने आने वाली कमियों की जानकारी संबंधित जनपदों को उपलब्ध कराई जाए तथा समयबद्ध तरीके से अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उन्होंने योजना की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
समर वेकेशन में घरों की सुरक्षा को लेकर काशीपुर पुलिस अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
काशीपुर। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में लोग शहर से बाहर जा रहे हैं। ऐसे में घरों की सुरक्षा को लेकर काशीपुर पुलिस ने नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि थोड़ी सी सतर्कता चोरी जैसी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार यदि कोई परिवार छुट्टियों में घर बंद कर बाहर जा रहा है तो इसकी सूचना नजदीकी थाना या पुलिस चौकी को अवश्य दें। इससे पुलिस संबंधित क्षेत्र में अतिरिक्त निगरानी रख सकेगी…
ज्ञानार्थी कॉलेज में सजा भव्य फैशन एक्सहिबिशन, कला और फैशन का दिखा शानदार संगम
काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज परिसर में आयोजित भव्य फैशन एक्सहिबिशन में फैशन, हस्तकला और रचनात्मकता का शानदार संगम देखने को मिला। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस आयोजन में कॉलेज परिसर रंग-बिरंगी कलाकृतियों, आकर्षक डिजाइनों और पारंपरिक कला के अद्भुत प्रदर्शन से पूरी तरह सजा नजर आया।एक्सहिबिशन में छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न फैशन आइटम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। प्रदर्शनी में हैंडमेड आभूषण, डिजाइनर ज्वेलरी, पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंड प्रिंटेड ड्रेसेस और सजावटी वस्तुओं की विशेष झलक देखने को मिली। हर स्टॉल पर लोगों की…
गरीब कल्याण राशन योजना को मिली मंजूरी, सरकार ने किए बड़े सुधार
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत देशभर के करोड़ों जरूरतमंद लोगों को हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। अब इस योजना को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने SARTHAK PDS योजना को जारी रखने की मंजूरी दी है। इसके तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में कई महत्वपूर्ण सुधार किए जाएंगे, जिससे गरीब परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा।सरकार के अनुसार वर्तमान में लगभग 80 करोड़ लोगों को हर महीने राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत राशन वितरण…
बाबा’ नाम विवाद के बाद मुश्किलों में जिम संचालक, आर्थिक संकट गहराया
‘कोटद्वार। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद स्थित कोटद्वार में ‘बाबा’ नाम को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक जिम संचालक के लिए भारी परेशानी का कारण बन गया है। इस मामले के बाद जिम संचालक मोहम्मद दीपक आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं और उनके सामने जिम का किराया चुकाना भी मुश्किल हो गया है।बताया जा रहा है कि इस वर्ष 26 जनवरी को कोटद्वार में कपड़ों की एक दुकान का नाम ‘बाबा’ रखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। हिंदू संगठनों से जुड़े कुछ युवाओं ने दुकान के…
मृत्यु के बाद महादान’ : काशीपुर में नेत्रदान कर परिवारों ने पेश की मिसाल
काशीपुर। शहर के दो परिवारों ने अपने परिजनों के निधन के बाद नेत्रदान कर मानवता और समाजसेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश की है। दोनों परिवारों की सहमति से दान की गई आंखों (कॉर्निया) से अब चार लोगों को नई रोशनी मिल सकेगी।जानकारी के अनुसार विजय नगर स्टेडियम निवासी ब्रह्मलीन श्रीमती रूपा बजाज पत्नी स्वर्गीय ओम प्रकाश बजाज के गोलोक गमन के पश्चात उनके पुत्र संजीव बजाज और राजीव बजाज ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की। इसके बाद वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद से आई टीम ने…
त्रिभाषा फॉर्मूले और सीबीएसई मूल्यांकन प्रणाली पर संसदीय समिति करेगी समीक्षा
नई दिल्ली। कक्षा 9 और 10 में लागू किए जा रहे त्रिभाषा फॉर्मूले तथा सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मूल्यांकन प्रणाली को लेकर संसदीय समिति जल्द समीक्षा बैठक करेगी। समिति की अध्यक्षता कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कर रहे हैं। इस बैठक में शिक्षा मंत्रालय और सीबीएसई के वरिष्ठ अधिकारियों को शामिल होने के लिए बुलाया गया है।जानकारी के अनुसार समिति ने स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार और सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह को 2 जून को होने वाली बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कक्षा 12 की परीक्षाओं में…
विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद रहा गोवा, अब घरेलू सैलानियों पर बढ़ी निर्भरता
पणजी। कभी विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद माने जाने वाले गोवा में अब पर्यटन का स्वरूप तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। ‘भारत की पार्टी राजधानी’ कहे जाने वाले गोवा के बीच साइड शैक्स, कैफे और बैकपैकर्स होटलों में आज भी पर्यटकों की भीड़ बनी हुई है, लेकिन अब यहां विदेशी सैलानियों की संख्या पहले के मुकाबले काफी कम नजर आ रही है।कुछ वर्ष पहले तक पालोलेम समेत गोवा के कई तटीय इलाकों में रूसी और यूरोपीय पर्यटकों की बड़ी संख्या देखने को मिलती थी। समुद्र किनारे बने होटलों,…
हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामला रानीपोखरी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे हेड कांस्टेबल सुनील (49) अपने नागाघेर स्थित आवास के बरामदे में मौजूद थे। इसी दौरान उनकी कार्बाइन से अचानक गोलियां चल गईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों और आसपास…
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले मुख्यमंत्री धामी, ‘अपनापन’ पुस्तक के लोकार्पण में हुए शामिल
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। मुख्यमंत्री यहां शिवराज सिंह चौहान की प्रकाशित पुस्तक ‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे।कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी भागीदारी की।‘अपनापन’ पुस्तक को एक प्रेरणादायी कृति बताया जा रहा है, जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
