उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में आई भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से धराली क्षेत्र में हालात गंभीर बने हुए हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार युद्धस्तर पर चल रहा है। सेना, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, और पुलिस बल के साथ-साथ स्थानीय प्रशासन भी पूरी निष्ठा के साथ प्रभावितों की सहायता में जुटा है। इस कठिन समय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं उत्तरकाशी में डटे हुए हैं और 24 घंटे से ज़्यादा समय से लगातार राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।मुख्यमंत्री धामी ने धराली आपदा में घायल हुए लोगों से…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
उत्तरकाशी आपदा पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, सोशल मीडिया पर प्रशासन की कड़ी नजर
उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो के ज़रिए अफवाह फैलाने वालों पर अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आपदा एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन लोगों पर जो झूठी सूचनाएं फैलाकर आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी तेज कर दी है, और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ऐसे मामलों को तुरंत चिन्हित कर आवश्यक…
काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम ब्रह्म नगर में एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन
काशीपुर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र काशीपुर द्वारा काशीपुर परिक्षेत्र के ग्राम ब्रह्म नगर मैं एक दिवसीय कृषक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्टी को संबोधित करते हुए गन्ना विभाग के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार ने बताया कि गन्ना किसान अपनी खेती की अच्छी सी तैयारी कर ले। प्रत्येक कृषक को नवीनतम तकनीक के आधार पर गन्ने की कृषि की जानी चाहिए। हमें अपनी भूमि की जांच करानी चाहिए। भूमि में 16 प्रकार के सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। अतः जांच करने पर हमें पता चलेगा…
केवीएस प्रीमियर ग्रुप मैं हुआ विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
काशीपुर। नगर के बाजपुर रोड स्थित केवीएस प्रीमियर ग्रुप मात्र व्यापारिक क्षेत्रों तक ही सीमित नहीं है बल्कि समाज सेवा को सर्वोपरि मानते हुए चिकित्सा, शिक्षा, क्रीड़ा एवं धार्मिक प्रचार-प्रसार हेतु वर्ष भर में अनेक योजनायें चलायी जाती हैं। इन्ही योजनाओं के अन्तर्गत केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं इन्नर व्हील क्लब आफ काशीपुर के सहयोग से केवीएस परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दीपक बाली, महापौर, काशीपुर, अतिविशिष्ट अतिथि श्री अभय प्रताप सिंह, उपजिलाधिकारी, काशीपुर, अभय कुमार…
सड़कें-हेलिपैड जलमग्न, नेटवर्क ठप… CM धामी ने हवाई निरीक्षण के बाद बताए उत्तरकाशी के हालात
उत्तरकाशी में भारी तबाही: धराली गांव आधा तबाह, धामी ने दिए राहत तेज़ करने के निर्देशउत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार को बादल फटने से भीषण फ्लैश फ्लड आई, जिसने गांव के आधे हिस्से को तबाह कर दिया। यह गांव गंगोत्री यात्रा मार्ग का एक प्रमुख पड़ाव है, जहां से गंगा नदी की उत्पत्ति मानी जाती है। हादसे के बाद राहत कार्य लगातार जारी हैं।अब तक करीब 190 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है, जबकि 5 मौतों की पुष्टि हुई है। वहीं, 11 सेना के जवानों…
महापौर दीपक बाली को सैल्यूट कर रही है काशीपुर की जनता
काशीपुर। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पड रही मूसलाधार बारिश के चलते और बादल फटने से कई इलाकों में तबाही देखने को मिल रही है, इसी के चलते मैदानी क्षेत्रों में भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रशासनिक अमला मैदानी क्षेत्रों में मुनादी कराते नजर आ रहा हैं, की पहाड़ों की बारिश से यहां भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है । ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से प्रशासन सतर्क रहने की बात कह रहा है और प्रशासन पूरी तरह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहा है।…
पौड़ी में बादल फटने से मचा हड़कंप, नेपाली मजदूर मलबे में दबे, राहत कार्य जारी
उत्तराखंड की आपदा दोहरी मार बनकर सामने आ रही है। उत्तरकाशी के बाद अब पौड़ी जिले में भी बादल फटने की घटना ने तबाही मचाई है। घटना थलीसैंण विकासखंड के ग्राम सारसों चौथान की है, जहां सड़क किनारे टेंट में रह रहे नेपाली मजदूरों पर अचानक बादल फटने से मलबा आ गिरा।स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे 3–4 मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। फिलहाल ग्रामवासियों ने सभी प्रभावितों के…
उत्तरकाशी आपदा: बादल फटने से 100 से ज़्यादा लापता, राहत कार्य जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली क्षेत्र में बादल फटने से मची तबाही के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 100 से अधिक लोग लापता हैं। एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहेदी ने बताया कि अब तक करीब 150 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। मुख्यमंत्री धामी ने किया हवाई सर्वेक्षणउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के आपदा प्रभावित धराली क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित…
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से तबाही बाढ़ से 4 लोगों की मौत, कई लोगों के मलबे में दबने की आशंका
मानसून की सबसे बड़ी आपदाआज उत्तरकाशी जिले में सामने आई। हर्षिल क्षेत्र के धराली कस्बे में खीर गाड़ नदी के जलग्रहण क्षेत्र में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इस बाढ़ में कई होटल और मकान बह गए हैं। नदी के उफान में कस्बे का बड़ा हिस्सा तबाह हो गया। इस आपदा में अभी तक चार लोगो की मौत की सूचना है हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बाढ़ से कस्बे में भारी मलबा घुस गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बताया जा रहा…
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने से भारी तबाही, चार की मौत, कई लापता; सेना व रेस्क्यू टीमें मोर्चे पर
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में मंगलवार दोपहर बादल फटने से खीरगंगा में अचानक बाढ़ आ गई, जिसने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा दी। तेज बहाव ने कई घरों और होटलों को मलबे में तब्दील कर दिया, वहीं चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई लोग अब भी लापता हैं। आपदा के बाद राहत व बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।तेज बारिश और बढ़ते जलस्तर ने स्थिति को और भयावह बना दिया है। सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी…
