खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा स्थित एकलव्य मॉडर्न आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया। सोमवार (10 अगस्त) शाम को विद्यालय परिसर में छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि उन्हें लंबे समय से गुणवत्ताहीन और खराब खाना परोसा जा रहा है। इसके अलावा विद्यालय में पीने के पानी की गुणवत्ता को लेकर भी छात्रों ने शिकायत की और शौचालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर गंभीर नाराजगी जताई। इन अव्यवस्थाओं से परेशान छात्र…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
सीएम धामी ने जल जीवन मिशन की समीक्षा की, हर घर जल का लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में जल जीवन मिशन की प्रगति, वित्तीय स्थिति, योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में संचालित जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति, ग्रामीण परिवारों तक नल से जल की पहुंच एवं उसके सत्यापन, पेयजल की गुणवत्ता, वित्तीय प्रबंधन तथा योजनाओं के नियमित संचालन और रख-रखाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में हर घर जल के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने तथा शेष पात्र ग्रामीण परिवारों को…
हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की प्रशासनिक मंजूरी, लामाचौड़ में बनेगा नया परिसर
नैनीताल। प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नए हाई कोर्ट परिसर के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब उच्च न्यायालय परिसर का निर्माण हल्द्वानी के लामाचौड़ क्षेत्र में किया जाएगा। इस संबंध में प्रमुख सचिव न्याय एवं विधि परामर्शी अमित कुमार सिरोही ने लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं नोडल अधिकारी को पत्र भेजकर आगे की आवश्यक प्रक्रियात्मक कार्यवाही शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए…
भाजपा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर फूंका पुतला
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार द्वारा सरकारी मशीनरी के कथित दुरुपयोग और नैनीताल एसएसपी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अराजक तत्व कहे जाने के विरोध में महाराणा प्रताप चौक पर पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। अलका पाल ने आरोप लगाया कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में कार्यकर्ताओं को शामिल होने से रोकना लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था, खनन…
नगर निगम ने किया स्वच्छता चौपाल का आयोजन
काशीपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महापौर दीपक बाली ने आवास विकास कॉलोनी के अग्रसेन पार्क में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान नए स्वच्छता गीत का शुभारंभ करते हुए नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की गई।महापौर ने कहा कि नगर निगम अकेले पूरे शहर को स्वच्छ नहीं रख सकता। प्रत्येक नागरिक को घर का कचरा सड़क, नाली या खाली प्लॉट में डालने के बजाय नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में देना चाहिए। उन्होंने बताया कि गीले और सूखे कचरे को…
उत्तराखंड में 15 हजार शिक्षकों को राहत की उम्मीद, अलग से टीईटी कराने की तैयारी
देहरादून। उत्तराखंड में करीब 15 हजार शिक्षकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार शिक्षकों के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अलग से अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की तैयारी कर रही है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को इस संबंध में उत्तर प्रदेश में लागू व्यवस्था का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए बताया कि एनसीटीई की 23 अगस्त 2010 की अधिसूचना के बाद कक्षा एक से…
श्रीरामकथा गंगा प्रवाह मेंअयोध्या कांड के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया
काशीपुर। श्रीरामलीला कमेटी काशीपुर की ओर से आयोजित नवदिवसीय श्रीरामकथा गंगा प्रवाह के सातवें दिन कथा व्यास स्वामी पं- बृजेश पाठक महाराज ने श्रीरामचरितमानस के अयोध्या कांड के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा शुरू होने से पूर्व श्रीरामलीला कमेटी के श्री सुशील कुमार अग्रवाल ने व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास स्वामी पं- बृजेश पाठक महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।कथा के दौरान व्यास जी महाराज ने तुलसीदास रचित श्रीरामचरितमानस के अयोध्या कांड में भगवान श्रीराम के निवास के लिए महर्षि वाल्मीकि द्वारा बताए…
पत्नी से मारपीट करने वाला पति पुलिस हिरासत में
काशीपुर। हिम्मतपुर में पत्नी के साथ मारपीट और झगड़ा कर रहे एक व्यक्ति को आईटीआई थाना पुलिस ने शांति भंग की आशंका में गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस ने डायल-112 के माध्यम से हिम्मतपुर निवासी रेखा ने सूचना दी कि उसका पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। सूचना पर डायल-112 कर्मी मौके पर पहुंचे। वहां रेखा का पति सिकंदर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। पुलिस कर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और फौजदारी पर…
सूर्या फाउंडेशन ने चलाया राजकीय इंटर कॉलेज में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान
काशीपुर। सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मालधन क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सामूहिक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद शर्मा , विद्यालय परिवार, सूर्या फाउंडेशन आदर्श गांव योजना…
कुंडा पुलिस ने किया चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने घर में घुसकर जेवरात चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए पीली धातु का एक हार, सफेद धातु की तीन अंगूठियां और चार बिछुए बरामद करने में सफलता हासिल की है। कुंडा कोतवाली पुलिस के अनुसार, छह अगस्त 2026 को ग्राम सरवरखेड़ा निवासी बाबू हुसैन ने कोतवाली कुंडा में सूचना दी थी कि अज्ञात चोर उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। सूचना के आधार पर…
