नगर निगम ने किया स्वच्छता चौपाल का आयोजन

काशीपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से महापौर दीपक बाली ने आवास विकास कॉलोनी के अग्रसेन पार्क में स्वच्छता चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान नए स्वच्छता गीत का शुभारंभ करते हुए नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सहयोग की अपील की गई।महापौर ने कहा कि नगर निगम अकेले पूरे शहर को स्वच्छ नहीं रख सकता। प्रत्येक नागरिक को घर का कचरा सड़क, नाली या खाली प्लॉट में डालने के बजाय नगर निगम की कूड़ा गाड़ी में देना चाहिए। उन्होंने बताया कि गीले और सूखे कचरे को अलग रखने के लिए घर-घर दो डस्टबिन निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।महापौर ने घोषणा की कि कचरा पृथक्करण कर नगर निगम की गाड़ी को देने वाले परिवारों को स्वच्छ परिवार प्रमाण पत्र मिलेगा। एक माह में तीन प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले परिवारों को हाउस टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से काशीपुर के लिए करीब 602 करोड़ रुपये की ड्रेनेज योजना तैयार की गई है। प्रथम चरण में रामनगर रोड से मुरादाबाद रोड तक क्षेत्र शामिल है।कार्यक्रम में कचरा पृथक्करण, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। पौधारोपण और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। महापौर ने कहा कि स्वच्छता चौपाल नगर निगम के सभी वार्डों में आयोजित की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment