वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने इस बिल की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित यह संशोधन स्वतंत्र वकालत पर नकारात्मक प्रभाव डालेगा। उन्होंने यूसीसी के तहत रजिस्ट्री-बैनामा को पेपरलेस करने के प्रस्ताव को भी अधिवक्ताओं के अधिकारों पर आघात करार दिया और सरकार से इस विधेयक को तुरंत वापस लेने की मांग की। काशीपुर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक 2025 पर कड़ी आपत्ति जताई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इस संशोधन के नाम पर उनके संवैधानिक अधिकारों…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
आईएमटी कालेज में चल रही अंतर फिटनेस एंड ट्रेकिंग प्रतियोगिता संपन्न
काशीपुर। आईएमटी कॉलेज के प्रांगण में 18 मार्च 2025 को कुमाऊं विश्विद्यालय अंतर महाविद्यालय द्वारा आयोजित ट्रैकिंग एवं फिटनेस (महिला) प्रतियोगिता का आज शाम पुरुस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। उक्त जानकारी देते हुए संस्थान की प्राचार्य डाक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर, एमबीपीजी हल्द्वानी, पीएनजी कॉलेज रामनगर, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय काशीपुर, आईएमटी, एवं लॉ कॉलेज काशीपुर सहित कुल 6 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 50 मीटर स्प्रिंट, क्रिकेट बॉल थ्रो, शॉट पुट, नी बैंड सिटअप, स्ट्रेंथ फिटनेस , वुड वॉल…
किसान विकास क्लब की बैठक में महापौर का हुआ स्वागत कई बिंदुओं पर किसानों को दिए टिप्स
काशीपुर। आज मुरादाबाद रोड स्थित नवीन कृषि मंडी के गेस्ट हाउस में किसान विकास क्लब की एक मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें दुर दराज से आए किसानों को कई प्रकार की जानकारियां दी गई। मासिक बैठक के दौरान किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि आज हमारी मासिक बैठक तीन बिंदुओं पर आधारित थी, जिसमें सबसे पहले नवनियुक्त महापौर दीपक बाली जी का क्लब द्वारा स्वागत करना था। आज उनका फूल मालाओं से और बुके देकर सम्मान किया गया। वहीं…
अज्ञात कारणों के चलते एलआईसी कार्यालय की दूसरी मंजिल के कमरे में लगी आग लाखों का सामान जलकर राख
काशीपुर। अज्ञात कारणों के चलते एलआईसी कार्यालय की दूसरी मंजिल के एक कमरे में आग लग गई। जिसके चलते कुछ अभिलेख व लगभग 10 से 12 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। बीती देर रात आवास विकास स्थित एलआईसी कार्यालय की दूसरी मंजिल पर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जहां पर उन्होंने बमुश्किल आग पर काबू पाया। इस दौरान चार एसी, 9 कंप्यूटर, फर्नीचर…
काशीपुर ने विकास के मामले में जो दशकों से वनवास झेला है अब वह वनवास समाप्त हो जाएगा: महापौर
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि काशीपुर ने विकास के मामले में जो 25-30 वर्षों का वनवास झेला है अब वह वनवास समाप्त हो गया है और प्रदेश के यशस्वी और युवा हृदय सम्राट तथा विकास के क्षेत्र में दूरदर्शी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन, आशीर्वाद और सहयोग के चलते अब काशीपुर विकास के मामले में एक नए रूप में दिखाई देगा। महापौर श्री बाली यहां ब्राह्मण सभा समिति भवन में नगर व क्षेत्र के ब्राह्मण बंधुओं के बीच आयोजित होली मिलन…
दिव्यांग बच्चों के उत्थान के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं उर्वशी दत्त वाली
काशीपुर। दिव्यांग बच्चों के होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंची श्रीमती उर्वशी दत्त बाली ने दिव्यांग बच्चों का हौसला बढ़ाया और ड्राइंग प्रतियोगिता कराकर इन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया। इस अवसर पर जसपुर के मेट्रो हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर जतिन गर्ग ने भी उपस्थित रहकर संदेश दिया कि हमें उन बच्चों के साथ भी वक्त गुजारकर उनका हौसला बढ़ाना चाहिए जिन्हें भगवान ने जन्म तो दिया मगर शारीरिक रूप से उनमें कई कमियां भी छोड़ दी जिससे उनके जीवन…
महापौर दीपक बाली ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों को किया लाभान्वित
काशीपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास (शहरी) के घटक लाभार्थी आधारित नवनिर्माण (बीएलसी-एनसी) के अंतर्गत नगर क्षेत्र के 402 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री से प्राप्त राशि 195-80 लाख का संबंधित लाभार्थियों के खाते में हस्तांतरण कार्यक्रम महापौर दीपक बाली के करकमलों द्वारा आज यहां नगर निगम सभागार में किया गया। उक्त राशि आज शाम तक लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंच जाएगी। यदि किसी के खाते में राशि न पहुंचे तो नगर निगम कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर सभी लाभार्थी खुश नजर आए। वहीं नगर…
थार गाड़ी से अवैध तरीके से ले जा रहा है बियर की 9 पेटी समेत एक गिरफ्तार
काशीपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने अवैध शराब की रोकथाम के लिए पुलिस को निर्देश दिए थे कि वह अवैध शराब पर रोकथाम करे। इसी क्रम में पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तरीके बियर की 09 पेटियां थार गाड़ी में ले जाते एक शख्स को गिरफ्तार करने के साथ ही गाड़ी को जब्त कर लिया है। कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह…
पिंजरे में फंसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर भेजा
काशीपुर। काफी लंबे समय से काशीपुर नगर क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक से लोगों में भय व्याप्त था। सबसे ज्यादा तेंदुए का मूवमेंट द्रोणा सागर टीले पर नजर आ रहा था। जिसको लेकर वन विभाग की टीम ने तेदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था । आज सुबह तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। वन विभाग की टीम को जैसे ही तेंदुए के पिंजरे में फंसने की सूचना मिली वह टीम के साथ द्रोणा सागर टीले पर पहुंच गया और तेंदुए को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर रेस्क्यू…
40 साल पुरानी सड़क बनाने की मांग को महापौर दीपक बाली ने किया पूरा. लोगों में हर्ष की लहर
काशीपुर। समस्त धर्मप्रेमी जनता और पंडा परिवार की बहुप्रतीक्षित मांग करने पर भी जो सडक लगभग पिछले करीब 40-50 वर्षों से भी नहीं बन पाई थी और मां बाल सुंदरी का डोला हर वर्ष टूटी हुई सड़क से होकर जाता था उस सड़क के लिए गए संकल्प के निमित्त आज महापौर दीपक बाली ने नारियल फोड़कर और मां बाल सुंदरी मैया की जय का नारा लगाते हुए निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया। इस सड़क के बनने से इस क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने…
