काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित फल मंडी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आज प्रातः से दोनों चरणों की मतगणना प्रारंभ हुई। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। पुलिस प्रशासन ने मतगणना स्थल को छावनी में तब्दील किया हुआ था। प्रशासन ने प्रत्याशियों के समर्थकों के लिए बैरिकेडिंग कर मतगणना स्थल से 100 मीटर की दूरी पर स्थान बना रखा था। जैसे-जैसे परिणाम सामने आते रहे वैसे-वैसे कुछ लोगों के चेहरे पर मायूसी छा गई और कुछ लोगों के चेहरे पर खुशी दौड़ उठी, यानी कि…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
समर स्टडी हॉल विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजन किया
काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय में छात्राओं के संपूर्ण स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एक विशेष मासिक धर्म जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। इस सत्र की शुरुआत में प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने डॉक्टर नवप्रीत कौर सहोता, सहोता हॉस्पिटल का विद्यालय में स्वागत किया।सत्र का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता, सही देखभाल, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। सत्र का संचालन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर नवप्रीत…
अग्निवीरों को सीधी तैनाती – सीएम धामी ने की टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की घोषणा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान करते हुए टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन की घोषणा की है। खास बात यह रही कि उन्होंने इस बल में राज्य के अग्निवीरों को सीधी तैनाती देने का एलान किया है।मुख्यमंत्री धामी ने यह घोषणा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की। उन्होंने कहा कि बाघों और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा को सशक्त करने के उद्देश्य से यह बल गठित किया जा रहा है।आधिकारिक जानकारी के…
उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 31 जुलाई को मतगणना, 34 हजार उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला
देहरादून, 29 जुलाई 2025उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य शुरू होगा। प्रदेशभर में 10,915 पदों के लिए कुल 34,151 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला इसी दिन होगा।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना के लिए 15,024 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि 8,926 सुरक्षा जवानों को तैनात किया गया है। आयोग का कहना है कि जैसे मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा, उसी तरह मतगणना भी पूरी पारदर्शिता और…
माँ बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था 1 नवंबर 2025 को 31 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह करवायेगी
काशीपुर। माँ बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 1 नवंबर 2025 को चैती मेला परिसर में 31 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह करवायेगी। जिसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। प्रेसवार्ता के दौरान माँ बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था के अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक आनन्द कुमार एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल सुन्दरी संस्था वर्ष 22 नवम्बर 2015 से लगातार चैती मेला परिसर में जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है। सिर्फ कोरोना काल…
केजीसीसीआई अध्यक्ष के नेतृत्व में देहरादून में समस्याओं को लेकर अन्य विभागों के सचिवों से मिला प्रतिनिधिमंडल
काशीपुर। कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीकेजीसीसीआई काशीपुर का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून जाकर केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव, आनन्द बर्धन आईएएस प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास, विनय शंकर पाण्डे आईएएस और प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण तथा उत्तराखण्ड प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के चेयरमैन, आर. के. सुधांशु आईएएस एवं प्रमुख सचिव, ऊर्जा, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम् आइएएस प्रबन्ध निदेशक, सिडकुल, सौरभ गहरवार आईएएस सदस्य सचिव, उत्तराखएण्ड प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड, डॉ. पराग मधुकर धकाते आईएफएस से भेंट की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य के औद्योगिक विकास…
विकास परिषद देवभूमि शाखा ने निशुल्क 52 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे
काशीपुर। नगर के ग्रेस पैरामेडिकल कॉलेज में भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा काशीपुर इकाई के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर में 52 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे गए। आज शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सहसंयोजक सेवा अनुराग दुबलिश, प्रांतीय सचिव सेवा हरीश शर्मा, देवभूमि शाखा अध्यक्षा डॉ. शिखा चौहान समेत अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष ने सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण, और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाने…
मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – धर्मस्थलों की क्षमता के अनुसार ही मिलेगा श्रद्धालुओं को प्रवेश, सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था होगी सख्त
देहरादून/हरिद्वार, 29 जुलाई 2025मनसा देवी मंदिर में हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को उन्हीं की धारण क्षमता के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा।सीएम धामी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन धार्मिक स्थलों पर…
रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर बाजारों में बढ़ने लगी रौनक सजने लगी दुकाने
काशीपुर। भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व नौ अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों में स्टॉल पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां सजी हुईं हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी नगर निगम परिसर में रखियो के स्टॉल लगाए हैं। रक्षाबंधन की खरीदारी करने के लिए बहनें बाजार पहुंच रही हैं। ऐसे में दुकानों में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखी मिल रही है। बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर में कई राखियां उपलब्ध हैं। इनमें डोरेमॉन, छोटा भीम के अलावा लाइटिंग वाली राखियां भी…
निशुल्क रक्तदान शिविर के आयोजन में लोगों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
काशीपुर। स्पर्श हॉस्पिटल में आज निःशुल्क रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 45 लोगों ने स्वैस्छिक रक्तदान किया स्पर्श हॉस्पिटल में काशी चौरिटेबिल ब्लड सेंटर के सौजन्य से निःशुल्क रक्तदान शिविंर लगाया गया जिसमें 45 लोगों ने स्वैस्छिक रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को सर्टीफिकेट व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हॉस्पिटल के एमडी राहुल चौधरी, भूपेन्द्र सैनी समेत सलमा, समीर, सतेंद्र सैनी, परवेज जैदी, प्रथम, काशी चैरिटेबिल ब्लड सेंटर के एमडी वीर सिंह समेत स्टाफ मौजूद रहा।
