मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में पहुंचकर साइकिल चलाना प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया सम्मानित

रूद्रपुर। खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने खेल प्रतियोगिता में पहुंचकर साइकिल चलाना प्रतियोगिता में जीते हुए खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेल में स्पोर्टस स्टेडियम वैलोड्रोम में साइकिलिंग पदक विजेताओं को मैडल पहनाकर सम्मानित किया व शुभकामनाऐं दीं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने मनोज सरकार स्पोर्टस स्टेडियम में चल रहे 38 वें राष्ट्रीय खेलों के अन्तर्गत शिवालिक वेलोड्रम मे टैक साईकिलिंग प्रतियोगिता को दर्शक दीर्घा से देखा। उन्होने वेलोड्रम पहुचकर खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर टैक पर साईकिलिंग भी की। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री…

महापौर दीपक बाली का समर स्टडी हॉल कॉलेज में गर्मजोशी से हुआ अभिनंदन

काशीपुर। जिस उत्साह से काशीपुर के मतदाताओं ने भाजपा मेयर प्रत्याशी दीपक बाली को चुनाव जिताया अब उनकी चुनावी जीत के बाद महापौर बनने पर लोगों में उनके अभिनंदन की भी होड सी लगी हुई है। चारों तरफ दीपक बाली का स्वागत हो रहा है और लोग पूरे उत्साह से अपनी उम्मीदों के इस दीपक के स्वागत समारोह में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं। हर कोई उन्हें अपने यहां बुलाने के लिए उत्सुक है। क्षेत्र के जाने माने शिक्षा के मंदिर कुंडेश्वरी रोड स्थित समर स्टडी हॉल परिसर में…

नवनियुक्त पार्षदों और महापौर की शपथ ग्रहण को लेकर रायशुमारी

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रामनगर रोड स्थित भाजपा कार्यालय मैं नगर में चुनकर आए पार्षदों के साथ एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पूर्व महापौर उषा चौधरी, महामंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक समेत दर्जनों पदाधकारियो ने आए नवनियुक्त पार्षदों के साथ कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के विषय में जानकारी दी । प्रेस से वार्ता करते हुए प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि कल 7 फरवरी को नगर निगम प्रांगण में 10:00 बजे महापौर दीपक बाली और पार्षदों का शपथ ग्रहण…

पुलिस मुठभेड़ में शातिर अपराधी फुरकान गिरफ्तार

काशीपुर। आज सुबह पांच बजे पैगा चौकी क्षेत्र में काशीपुर पुलिस व एसओजी टीम ने एक कुख्यात अपराधी फुरकान को मुठभेड़ के पश्चात गिरफ्तार कर लिया। वह थाना आईटीआई और जसपुर लूट के मुकदमों में वांटेड चल रहा था। उसके विरुद्ध जनपद बिजनौर , मुरादाबाद, रामपुर, उधम सिंह नगर में कुख्यात फुरकान पर अनेक डकैती, लूट ,चोरी ,हत्या के प्रयास और गैंगस्टर जैसे जघन्य धाराओं के दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि सुबह पांच बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस व एसओजी टीम…

काशीपुर की काया पलट करके दिखाऊंगा: दीपक बाली

मुख्यमंत्री धामी ने कहा पैसे की चिंता मत करना बस विकास योजना बनाकर भेजो काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के मंच पर जब महापौर दीपक वाली बोलने शुरू हुए तोलोग उनके 5 दिन के विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड देखकर अवाक रह गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था की क्या कोई नेता बगैर शपथ लिए भी इतनी तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा सकता है। लोगों में चर्चा रही की दीपक बाली सही कहते हैं कि काम तो हो सकता था मगर करने वाला चाहिए था।मौका था काशीपुर…

विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने किया मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के चेको का वितरण

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल 1,78,000 रुपये के 14 चैकों का वितरण किया। इस दौरान श्री चीमा ने बताया कि इन लाभान्वितों में प्रीतम सिंह निवासी बांसखेड़ा खुर्द को 11 हजार, अनीस निवासी लक्ष्मीपुर पट्टी को 15 हजार, राजू निवासी ग्राम पच्चावाला को 11 हजार, मनोज निवासी मौहल्ला किला को 11 हजार, पार्वती निवासी प्रभु विहार को 10 हजार व मंजीत कौर निवासी सैनिक कालोनी को 10 हजार रुपये के चैक उनकी पुत्रियों की शादी मद में तथा योगिता दौडियाल निवासी शक्तिनगर…

काशीपुर में एसएसपी ने सुनी फरियादियों की फरियाद

काशीपुर। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने प्रत्येक मंगलवार को पीड़ितों की फरियाद सुनने के लिए मुरादाबाद रोड स्थित डिजाइन सेंटर में अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पीड़ितों की फरियाद सुनते हैं और उसका निस्तारण तुरंत किया जाता हे। जिनका निस्तारण नहीं हो पाता उनके निस्तारण को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह उनकी समस्याओं का एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करें। इसी के साथ ही जसपुर, काशीपुर, सुल्तानपुर पट्टी, बाजपुर के लगभग 35 फरियादी यहां पर अपनी फरियाद लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष…

परिस्थितियों कुछ भी हो दिल्ली की सरकार कांग्रेस के बिना संभव नहीं: अलका पाल

काशीपुर। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोऑर्डिनेटर बनाई गई काशीपुर की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने प्रचार अभियान में कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव इस बार कांग्रेस के पक्ष में निर्णायक रहेगा। जिस तरह से कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में दिल्ली की बहनों को “प्यारी दीदी योजना” में प्रत्येक माह ₹2500, जीवन रक्षा योजना में ₹ 25 लाख तक का मुफ्त इलाज, फ्री राशन किट के अंतर्गत ₹500 का गैस सिलेंडर, 250 ग्राम चाय की पत्ती, 2 किलो चीनी, 5 किलो चावल, 6 किलो दाल, 1 लीटर तेल…

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, धार्मिक कार्यक्रमों की तिथि भी घोषित

गोपेश्वर (चमोली): प्रसिद्ध चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष 18 मई को सुबह चार बजे ब्रह्ममुहुर्त में खोले जाएंगे। इस तिथि का ऐलान रुद्रनाथ मंदिर के शीतकालीन प्रवास स्थल गोपीनाथ मंदिर में आयोजित पंचांग पूजा के बाद किया गया। पूजा में पंडित दिनेश थपलियाल ने रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि और उससे पहले होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी।वसंत पंचमी के मौके पर आयोजित पंचांग पूजा के दौरान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि निर्धारित की गई। पंडित दिनेश थपलियाल ने बताया कि 14…

वन विभाग भर्ती प्रक्रिया में तेजी,एसीएफ, रेंजर से लेकर वन आरक्षी तक की कमी को जल्द दूर किया जाएगा

देहरादून। उत्तराखंड के वन विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने सक्रिय कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। विभाग में लंबे समय के बाद उप प्रभागीय वनाधिकारियों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी हुई थी, लेकिन फिर भी कुछ महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं, जिनके लिए भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की योजना बनाई गई है। राज्य में एसीएफ (असिस्टेंट कंसर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट), रेंजर और वन आरक्षी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रिक्तियां हैं, जिन्हें भरने के लिए विभाग पूरी तरह से तैयार है और भर्ती…