देहरादून। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान और पीओके के अंदर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया। ऑपरेशन के बाद देहरादून में पुलिस हाई अलर्ट पर है। दून पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अर्द्धसैनिक बलों के साथ तड़के से ही जनपद के नगर व देहात क्षेत्रों में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद दून पुलिस हाई अलर्ट पर है। तड़के सुबह से ही जिले के नगर और देहात क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
श्रीमभागवत कथा में धर्म की विजय का प्रतीक के प्रसंग पर झूमे श्रद्धालु
काशीपुर। श्रीमभागवत कथा के पंचम दिवस पर व्यास अमित मोहन जी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन लीला, रासलीला, और कंस वध जैसे दिव्य प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण और भक्तिपूर्ण वर्णन किया गया। श्रद्धालुजनों ने भक्ति से भरकर कथा श्रवण किया और कथा स्थल भावविभोर वातावरण में गूंजता रहा। आज श्रीमभागवत कथा के पंचम दिवस में गोवर्धन लीला, भगवान श्रीकृष्ण द्वारा ब्रजवासियों की रक्षा हेतु गोवर्धन पर्वत उठाना, यमलार्जुन उद्धार, भगवान श्रीकृष्ण की करुणामयी बाललीला, रासलीला, आत्मा और परमात्मा के मिलन की गहन व्याख्या, उद्धव-गोपी संवाद, गोपियों की अनन्य…
माँ बगलामुखी के प्रकट उत्सव पर महायज्ञ का आयोजन
काशीपुर। माँ बगलामुखी के प्रकट उत्सव पर नगर के मौहल्ला कानूनगोयान में मां काली देवी मंदिर के समीप स्थित मां बगलामुखी देवी मंदिर में बीती सायं महा यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के उपरांत कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। तत्पश्चात रात्रि 10 बजे माँ भगवती का जागरण आरंभ हुआ, जिसमें सुंदर व मनोहारी झांकियों एवं भजनों के साथ भजन गायकों ने महामायी की महिमा का गुणगान किया। भक्तजन पूरी रात भजन सुनकर झूमते रहे। आज प्रातः आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडित रजत…
श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुरू
काशीपुर। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत भक्ति, प्रेम और उल्लास के साथ मनाया गया। जैसे ही श्री व्यास अमित मोहन जी के श्रीमुख से भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण की कथा सुनाई गई, उससे सम्पूर्ण वातावरण फ्नंद के आनंद भयोय् के जयकारों से गूंज उठा।श्रीमद्भागवत के चतुर्थ दिवस रविवार को व्यास महाराज अमित मोहन के मुखारविंद ने श्रीकृष्ण जन्म का आनंदित प्रसंग जब सुनाया गया तो श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर पूरा वातावरण भक्तिरस से भर…
इंडियन आइडल विजेता उत्तराखंड निवासी पवनदीप सड़क हादसे में घायल हो गए सीएम धामी ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
काशीपुर। इंडियन आइडल विजेता पवनदीप की कार अमरोहा में कैंटर से जा टकराई। घटना के वक्त कार में पवनदीप और उनके दो साथी राहुल बोहरा और अजय मेहरा भी मौजूद थे। सभी को पहले आईसीयू में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पवनदीप और उनके दो साथियों को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप के दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने के बाद उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने इसको लेकर फेसबुक पोस्ट लिखने के साथ ही ट्वीट…
राशन कार्ड सत्यापन के दौरान 8 राशन कार्ड निरस्त
काशीपुर। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के निर्देशों के क्रम में विकास खड काशीपुर कमल किशोर पांडेय के नेतृत्व में गुलड़िया, बरखेड़ी, पच्चावाला ग्राम पंचायतों में राशन कार्डों का सत्यापन किया गया। खण्ड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय ने बताया कि 102 राशन कार्डाे की जांच की गयी। राशन कार्डाे के सत्यापन में 08 राशन कार्ड गलत पाये गये, जिन्हे निरस्त करने की संस्तुति की गयी। सत्यापन टीम में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षक, पंचायत समन्वयक आदि मौजूद थे।
शासन द्वारा राज्य स्तरीय उद्योग मित्र समिति की बैठक का आयोजन किया जाना महत्वपूर्ण कदम: बंसल
काशीपुर। देहरादून स्थित उत्तराखण्ड सचिवालय में राज्य उद्योग मित्र समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव आईएएस आनंद बर्धन ने की। बैठक में लगभग 22 विभागों के सचिव व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में राज्य की प्रमुख औद्योगिक संस्थाओं कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केजीसीसीआई), सीआईआई, इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन (आईएयू), एसएमएयू चैंबर्स तथा लघु उद्योग भारती ने उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर शासन की ओर से सचिव, उद्योग, विनय शंकर पांडे (आईएएस) तथा महानिदेशक, उद्योग प्रतीक जैन (आईएएस) द्वारा बैठक…
अभियान के दूसरे दिन भी महुआखेड़ा गंज में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया
काशीपुर। प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ दूसरे दिन भी अभियान चलाया। जहां पर टीम ने महुआखेड़ा गंज में सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है। शनिवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों ने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रखा है। अब ऐसी भूमि को प्रशासन अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में महुआखेड़ा गंज में रकबा 0-295 हेक्टेयर, 210 मिनी में सरकारी बंजर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर सीमांकन और पिलर लगाए गए।…
चोरी की तीन बाईकों के साथ दो शातिर चोर गिरफ़्तार
काशीपुर। पुलिस ने चोरी की तीन बाईकों के साथ दो शातिर आरोपियों को गिरफ्रतार करने में सफलता पायी है। बतादें कि बीती 1 मई को मौहल्ला कानूनगोयान निवासी अनमोल शर्मा के घर के बाहर से व आईटीआई क्षेत्र के खाईखेड़ा निवासी तारा चन्द्र की चैती मेले से बाईक चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गए तथा…
शराब की अधिकृत दुकानों पर आकस्मिक छापे मार कर ओवर रेट व अनियमितताओं की जांच की गई
काशीपुर। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिले भर में शराब की अधिकृत दुकानों पर आकस्मिक छापे मार कर ओवर रेट व अनियमितताओं की जांच की गई, इस दौरान जसपुर और काशीपुर में शराब की दुकानों पर ओवर रेट लिए जाने के साथ ही कई अनियमितताएं उजागर हुई जिसकी रिपोर्ट जिला आबकारी अधिकारी को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिले की अधिकृत शराब की दुकानों में छापेमारी के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई, इन टीमों ने गोपनीय तरीके से दुकानों से शराब की…
