देहरादून। उत्तराखंड के नगर निकायों में पेयजल की बुनियादी सुविधा को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। वर्ल्ड बैंक के सहयोग से पेयजल निगम 1600 करोड़ रुपये की लागत वाली नई पेयजल योजनाएं शुरू करने जा रहा है। निगम ने परियोजनाओं के लिए संभावित नगर निकायों का चयन कर लिया है और काम की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। इसी महीने वर्ल्ड बैंक की टीम उत्तराखंड पहुंचकर प्रस्ताव का फील्ड मूल्यांकन करेगी।राज्य के कई नगर निकाय लंबे समय से पेयजल की कमी,…
Category: अन्य ख़बरें
सूर्यकुंड में अवैध खनन पर सीएम धामी सख्त, मॉर्निंग वॉक के दौरान किया अचानक निरीक्षण
बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार तड़के मॉर्निंग वॉक के दौरान सूर्यकुंड पहुंचे, जहां उन्होंने सरयू नदी के दर्शन किए और सूर्य देव को जल अर्पित कर प्रदेश में शांति-समृद्धि की कामना की। दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने परिसर में मौजूद स्थानीय खिलाड़ियों से बातचीत की। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और बेहतर तैयारी ही उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार है। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित फिटनेस और खेल भावना बनाए रखने की सलाह भी दी।इसी दौरान सूर्यकुंड में टहल रही महिलाओं ने मुख्यमंत्री से अपनी…
महापौर ने एक ही दिन में किया चार चार शहरी -आयुष्मान आरोग्य मंदिरो’ का उद्घाटन
काशीपुर। शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए महापौर दीपक बाली ने एक ही दिन में चार चार‘शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ का भव्य उद्घाटन कर स्वस्थ काशीपुर बनाने की अपनी घोषणा को अमली जामा पहना दिया। इस दौरान जनता में काफी उत्साह देखने को मिला और उसने अपने बीच पहुंचे महापौर दीपक वाली का फूल माला पहनकर शानदार स्वागत किया। उद्घाटन अवसरों पर महापौर दीपक वाली ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संचालित यह…
कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत के विरुद्ध सिख समाज का फूटा गुस्सा, पुतला दहन कर किया प्रदर्शन
काशीपुर। देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. हरक सिंह रावत द्वारा सिख समाज पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध अब उधमसिंह नगर तक पहुँच गया है। उनके बयान सरदार जी बारह बज गए”के वायरल होते ही न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में सिख समुदाय में भारी रोष फैल गया है। प्रदेशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और कई स्थानों पर डॉ. रावत के पुतले दहन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में काशीपुर में भी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा तथा शहर…
अलीगंज बस अड्डे पर अनियंत्रित डंपर की टक्कर से कई दुकानें क्षतिग्रस्त, हजारों का नुक़सान
काशीपुर। नगर क्षेत्र के अलीगंज अड्डे के करीब बीती रात्रि लगभग 11:30 बजे अनियंत्रित डंपर की टक्कर से आधा दर्जन के करीब दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों का मानना है कि इस हादसे में थोड़ी जरा सी लापरवाही कई जिंदगियों को अपनी आगोश में ले सकती थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। प्रशासन के इस लापरवाही का खामियाजा रोजमर्रा की जिंदगी बसर करने वाले दुकानदारों को भुगतना पड़ गया। हजारों के हुए नुकसान के कारण पीड़ित दुकानदारों के चेहरे बुझे हुए हैं। बता दें कि बीती रात्रि…
अब काशीपुर नगर वासियों को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा
कााशीपुर। अब काशीपुर नगर वासियों को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने मास्टर ड्रेनेज प्लान तैयार किया है। करीब 547 करोड़ की लागत से इस प्लान को धरातल पर उतारा जाएगा। विभाग की ओर से प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। ड्रेनेज के लिए 10 पंपिंग स्टेशन और 18 जगहों पर साइफन बनाए जाएंगे। ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं होने से बरसात में काशीपुर शहर के कई इलाके बाढ़ में डूब जाते हैं। अधिकांश सड़कें बारिश…
नगर निगम का अतिक्रमणकारियों पर हंटर
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन का निगम क्षेत्र में जन स्वास्थ्य और स्वच्छता के उद्देश्य से अतिक्रमण हटाओ और स्वच्छता अभियान आज भी जारी रहा। इस दौरान टीम ने प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई कर जुर्माना भी वसूला नगर आयुक्त रविंद्र बिष्ट के निर्देश पर स्वास्थ्य एवं सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट के नेतृत्व में निगम टीम ने आज नई सब्जी मेंडी में स्थित भारत फार्मा मेडिकल द्वारा फैलाये गए मेडिकल वेस्ट का पांच हजार रूपये का चालान किया। साथ ही सब्जी विक्रेताओं व दुकानदारों को मौके पर बुलाकर सख्त हिदायत दी कि…
काशीपुर रोडवेज बस अड्डा अपनी जर्जर हालत पर बहा रहा आंसू
काशीपुर। काशीपुर नगर क्षेत्र का रोडवेज बस अड्डे का पूर्व मुख्यमंत्री स्व- नारायण दत्त तिवारी ने शुभारंभ किया था, आज आज यह रोडवेज बस अड्डा अपनी जर्जर हालत और उपेक्षा की वजह से लोगों के लिए परेशानी का केंद्र बन चुका है। कभी जहां से बड़े-बड़े शहरों के लिए नियमित बस सेवाएं उपलब्ध रहती थीं, वही परिसर आज वीरान व बदहाल दिखाई देता है। बड़े प्रांगण और केंद्रीय स्थान पर होने के बावजूद बस अड्डे की स्थिति चिंताजनक है। पूरे परिसर में टूटी-फूटी दीवारें, कूड़े के ढेर, गंदा पानी और…
अवैध गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
काशीपुर। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने तीन बाइक सवार युवकों को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से 18-13 किग्रा- अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान नौगजा मजार के पास से बाइक पर सवार जेके अस्पताल के पास, टाण्डा उज्जैन निवासी जीवन कुमार पुत्र मोहन लाल सिंह, धीरज पुत्र चेतराम व हनुमान मन्दिर के पास, महेशपुरा निवासी कुनाल पाण्डे पुत्र उमाशंकर पाण्डे को गिरफ्रतार कर उनके कब्जे से एक कट्टे में भरा 18-13 किग्रा-…
विदेश भेजने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज
काशीपुर। शातिर लोगों नेविदेश भेजने के नाम पर -अलग अलग मामलों में दो युवकों से लाखो रूपये की धोखाधड़ी कर डाली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। ग्राम जोगीपुरा तहसील बाजपुर निवासी रोहित कुमार पुत्र गोपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि खुशदीप सिंह जिसकी कलश मण्डप रोड, मैदा मिल गली में दुकान है तथा पूर्व में खुशदीप सिंह बाजपुर दौराहा से रूद्रपुर रोड़ आरसल-पारसल फार्म बाजपुर में रहकर बड़े पैमाने पर ठगी का कार्य कर चुका है…
