देहरादून/पंतनगर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा खराब मौसम के कारण प्रभावित हो गया। राहुल गांधी दिल्ली से हवाई मार्ग से पंतनगर पहुंचे, लेकिन पर्वतीय क्षेत्रों में खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते उनका हेलीकॉप्टर अल्मोड़ा में लैंड नहीं कर सका। इसके बाद उन्होंने अल्मोड़ा में आयोजित जनसभा को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया और बाद में अपना शेष कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली लौट गए।राहुल गांधी ने वर्चुअल संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड की सरकार प्रधानमंत्री…
Category: अन्य ख़बरें
9.74 लाख पेंशनधारकों को बड़ी सौगात, सीएम धामी ने एक क्लिक में जारी किए 176 करोड़ रुपये
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के 9 लाख 74 हजार 338 पेंशन लाभार्थियों के खातों में 176 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक जागरूकता एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से यह राशि जारी की। इस अवसर पर उन्होंने नशा मुक्ति अभियान तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एवं देखभाल की शपथ भी दिलाई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक कल्याण योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना…
रेलवे ट्रैक के पास 2 शव मिलने से नगर क्षेत्र में मची सनसनी
काशीपुर। नगर की टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में कोयले की रेक के पास एक वृद्धा और एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।इस मामले में काशीपुर रेलवे जंक्शन मास्टर ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना देते हुए बताया कि शुगर मिल डबल फाटक के…
मातृ मृत्यु दर में कमी लाने को प्रशासन सख्त, सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश
रुद्रपुर। जनपद में मातृ मृत्यु दर को कम करने और गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सीडीओ ने निर्देशित किया कि सभी चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में एएनएम की साप्ताहिक ड्यूटी रोस्टर अनिवार्य रूप से लागू किया जाए, ताकि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समीक्षा के दौरान…
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई हजारों लीटरलहन नष्ट कर की अवैध शराब बरामद
काशीपुर। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड के आदेशानुसार एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें, जिसमे क्षेत्र-03 काशीपुर, रुद्रपुर एवं क्षेत्रीय प्रवर्तन इकाइयों के साथ संयुक्त दबिश कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान काशीपुर के रामनगर रोड स्थित ग्राम रम्पुरा क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई, जिसमें जेसीबी की मदद से अवैध कच्ची शराब के निर्माण में प्रयुक्त लगभग 25,000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा कुल…
दो वारंटी सगे भाई पुलिस गिरफ्त में
काशीपुर। पुलिस ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के दो वारंटी भाईयों को गिरफ्रतार किया है। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर लम्बे समय से फरार चल रहे दो वारंटी सगे भाई साईं धाम कॉलोनी विशाल नगर जसपुर खुद निवासी हरकेश व सूरज पुत्रगण खेमपाल को गिरफ्रतार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई पुष्कर भट्ट, हेड कांस्टेबल यतेंद्र रावत, कांस्टेबल दीपक जोशी व रमेश बंगयाल शामिल रहे।
न्यायालय ने गोवंश संरक्षण अधिनियम के मामले में दो आरोपियों को दी अग्रिम जमानत
काशीपुर। न्यायालय ने उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 के तहत दर्ज एक मामले में दो आरोपियों को अग्रिम जमानत प्रदान की है। न्यायालय ने वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत तर्कों और अभिलेखो का अवलोकन करने के बाद यह आदेश पारित किया। यहां बता दे की थाना आईटीआई, काशीपुर में एफआईआर संख्या 132/2026 के अंतर्गत धारा 3/5/11(1) उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम, 2007 के तहत सद्दाम निवासी फरीदनगर, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) तथा जरीफ निवासी गुलड़िया, काशीपुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों की ओर से न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की…
स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल, सात जिलों के सीएमओ बदले
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेश के सात जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के तबादले कर दिए हैं। अल्मोड़ा, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी जिलों में नए सीएमओ तैनात किए गए हैं।शासन की ओर से किए गए इस बदलाव को चारधाम यात्रा और प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाते हुए आम जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।चारधाम…
‘कृष्णावतारम’ की स्टारकास्ट ने हरिद्वार-ऋषिकेश में लिया संतों का आशीर्वाद, गंगा आरती में हुए शामिल
हरिद्वार/ऋषिकेश। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट-1: द हार्ट’ की सफलता और शुभकामनाओं के लिए फिल्म की स्टारकास्ट एवं निर्माता उत्तराखंड पहुंचे। इस दौरान मुख्य अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता, अभिनेत्री संस्कृति जयना और निर्माता साजन राज कुरुप ने हरिद्वार और ऋषिकेश में संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।अपने आध्यात्मिक दौरे के दौरान फिल्म टीम ने योग गुरु बाबा रामदेव, जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी तथा परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।देहरादून निवासी अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता के लिए यह यात्रा खास…
जीभ काटकर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी अजय गणपति के सख्त निर्देश पर बड़ी कार्रवाई
रुद्रपुर। पुरानी रंजिश के चलते युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी जीभ काटने के सनसनीखेज मामले में ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2026 को रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने राज कोली निवासी रम्पुरा पर जानलेवा हमला कर दिया था। आरोपियों ने बर्बरता की सभी हदें पार करते हुए युवक की जीभ काट दी थी,…
