निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत जबकि दो घायल

काशीपुर। नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के लिंटर की तैयारी के दौरान शटरिंग का एक हिस्सा गिरने से तीन सगे भाई मलबे के नीचे दब गए। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। बीती शाम मकान में लिंटर के लिए शटरिंग बिछाई जा रही थी। इसी दौरान जाकिर (28) पुत्र जमील अपने भाई शकील और युनूस के साथ वहां खड़ा था। अचानक शटरिंग का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया और तीनों भाई उसके नीचे दब गए। सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। एसपी स्वप्न किशोर सिंह, तहसीलदार पंकज चंदोला और कोतवाल हरेंद्र चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचे। रेस्क्यू कर तीनों को बाहर निकालकर नगर के राजकीय चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जाकिर को मृत घोषित कर दिया। शकील को भर्ती किया गया है, जबकि युनूस को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आज पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुुर्पुद कर दिया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment