आईटीआई पुलिस की अवैध कच्ची शराब पर बड़ी करवाई, शराब बरामद कर हजारों लीटर लहन किया नष्ट

काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर ग्राम बरखेड़ी में बहेला नदी के किनारे बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर लगी कच्ची शराब की दो भट्टियों और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया। साथ ही करीब 10 हजार लीटर लहन भी नष्ट किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्रधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक…

रक्षाबंधन पर बहनों के बीच पहुंचे सीएम धामी, बोले- मातृशक्ति का स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताकत

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में आयोजित दो कार्यक्रमों में शामिल होकर प्रदेश की मातृशक्ति के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं। जीएमएस रोड स्थित चौधरी फार्म और हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने मुख्यमंत्री धामी को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा…

आईटीआई पुलिस की अवैध कच्ची शराब पर बड़ी करवाई, शराब बरामद कर हजारों लीटर लहन किया नष्ट

काशीपुर। आईटीआई पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाकर ग्राम बरखेड़ी में बहेला नदी के किनारे बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने मौके पर लगी कच्ची शराब की दो भट्टियों और शराब बनाने के उपकरणों को नष्ट कर दिया। साथ ही करीब 10 हजार लीटर लहन भी नष्ट किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर और क्षेत्रधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक…

निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत जबकि दो घायल

काशीपुर। नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के लिंटर की तैयारी के दौरान शटरिंग का एक हिस्सा गिरने से तीन सगे भाई मलबे के नीचे दब गए। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। मृतक छह भाइयों में तीसरे नंबर का था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है। बीती शाम मकान में लिंटर के लिए शटरिंग बिछाई जा रही थी। इसी दौरान जाकिर (28) पुत्र जमील अपने भाई शकील और युनूस के…

सीएम धामी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, नकल विरोधी कानून और रोजगार को लेकर कांग्रेस को घेरा

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित 51वें निर्वाण दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। बंदीछोड़ श्री ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने भूरि महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सद्गुरुओं ने अपने जीवन को तिल-तिल समर्पित कर समाज को राष्ट्र की रक्षा और सेवा का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन समाज और राष्ट्र के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहा है और उनके विचारों से समाज को…

शादी की तैयारियों से पहले अमन की हत्या से मातम में बदला घर, पुलिस प्रेम-प्रसंग के एंगल से कर रही जांच

रुड़की। ढंडेरा निवासी 31 वर्षीय अमन की गोली मारकर हत्या की घटना के बाद उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया गया कि अमन क्षेत्र में शराब की कैंटीन का संचालन करते थे और शुक्रवार देर रात कैंटीन बंद करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में अमन के साथ बाइक पर मौजूद उनके साथी प्रशांत के पैर में भी गोली लगी और…