उत्तराखंड सरकार देगी युवाओं को ‘अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण’, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर तैयारी पूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रदेश के युवाओं को सेना में ‘अग्निवीर’ बनकर देश की सेवा करने के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग जल्द ही राज्यभर में भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, ताकि उत्तराखंड के युवा अपनी सैन्य परंपरा और गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ा सकें।मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में खेल एवं युवा कल्याण विभाग को निर्देश दिए थे कि प्रदेश के युवाओं को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप…

उत्तराखंड सरकार देगी युवाओं को ‘अग्निवीर भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण’, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर तैयारी पूरी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने प्रदेश के युवाओं को सेना में ‘अग्निवीर’ बनकर देश की सेवा करने के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग जल्द ही राज्यभर में भर्ती पूर्व निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है, ताकि उत्तराखंड के युवा अपनी सैन्य परंपरा और गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ा सकें।मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में खेल एवं युवा कल्याण विभाग को निर्देश दिए थे कि प्रदेश के युवाओं को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के अनुरूप…

दहेज में एक करोड़ और फार्च्यूनर की मांग — लिंग परीक्षण के बाद विवाहिता की हत्या का आरोप, ससुरालियों पर केस दर्ज

रुद्रपुर। दहेज की हवस ने एक और विवाहिता की जान ले ली। प्रतापपुर नानकमत्ता निवासी दिपांशु मित्तल और उसके परिजनों पर एक करोड़ रुपये नकद और फार्च्यूनर कार की मांग, अवैध लिंग परीक्षण, गर्भपात और अंततः हत्या का सनसनीखेज आरोप लगा है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामला आवास विकास निवासी बलराम अग्रवाल की पुत्री ज्योति अग्रवाल का है, जिसकी शादी 22 अप्रैल 2023 को दिपांशु मित्तल पुत्र सुनील मित्तल, निवासी प्रतापपुर, नानकमत्ता से हुई थी। बलराम…

वसंत विहार में बच्चे को ई-रिक्शा की टक्कर के बाद चालक को बेरहमी से पीटा, हालत गंभीर

देहरादून। वसंत विहार क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां बच्चे को हल्की ई-रिक्शा टक्कर लगने के बाद परिजनों ने चालक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी दिमाग की नस फट गई। पीड़ित चालक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा चालक मनबहादुर राणा मंगलवार शाम वसंत विहार क्षेत्र स्थित ब्लिंकिट स्टोर के पास जा रहे थे। उसी दौरान अचानक एक बच्चा उनके रिक्शे के सामने आ गया, जिससे बच्चा…

15 नवंबर से खुलेगा विश्व प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क, पर्यटक ले सकेंगे जंगल सफारी का रोमांच

देहरादून। एशियाई हाथियों और बाघों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क एक बार फिर पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है। पार्क प्रशासन ने घोषणा की है कि 15 नवंबर से जंगल सफारी की शुरुआत होगी, जो 15 जून तक जारी रहेगी। इस दौरान देश-विदेश से आने वाले सैकड़ों पर्यटक यहां वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद उठा सकेंगे।राजाजी टाइगर रिजर्व अपने समृद्ध वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां एशियाई हाथियों और बाघों के अलावा तेंदुआ, जंगली बिल्ली, हिमालयी काला भालू, स्लॉथ भालू,…

मुख्यमंत्री धामी ने की गोवर्धन पूजा, बोले — गौमाता सनातन संस्कृति और आत्मनिर्भरता की प्रतीक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाय हिंदू धर्म में माता का दर्जा रखती है और यह हमारी सनातन संस्कृति, कृषि जीवन तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि गौमाता की सेवा और संरक्षण हमारे जीवन को आगे बढ़ाने का माध्यम है। अनेक परिवार आज भी गौ-पालन और गो-सेवा से अपनी आजीविका चलाते हैं। उन्होंने कहा…

देहरादून का घंटाघर फिर बना मज़ाक, करोड़ों की मरम्मत के बाद भी नहीं चल रहीं घड़ियां

देहरादून। राजधानी देहरादून की शान और पहचान घंटाघर एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। करोड़ों रुपये खर्च कर किए गए इसके नवीनीकरण के कुछ ही हफ्तों बाद अब न तो घड़ियां सही समय दिखा रही हैं और न ही हर घंटे बजने वाली घंटी की आवाज सुनाई दे रही है। शहर का यह ऐतिहासिक प्रतीक फिलहाल खामोश खड़ा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में गहरी नाराजगी है।महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों ने घंटाघर की इस स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि यह…

भिक्कमपुर में पटाखे चलाने पर युवक पर तेजाब फेंका, एक गंभीर रूप से झुलसा

सुल्तानपुर। दीपावली की रात खुशियों का त्योहार उस वक्त मातम में बदल गया जब भिक्कमपुर गांव में पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने युवक पर तेजाब फेंक दिया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।मामला मंगलवार रात्रि का है। जानकारी के अनुसार, भिक्कमपुर गांव निवासी सौरभ अपने साथियों पंकज कुमार, दीपक कुमार, राहुल और विशाल कुमार के साथ घर के बाहर सड़क किनारे पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पास में…

हिंदी सिनेमा के दिग्गज हास्य अभिनेता असरानी का 84 वर्ष की आयु में निधन, 50 साल से अधिक लंबे करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में छोड़ी अमिट छाप

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हास्य कलाकार गोवर्धन असरानी का सोमवार, 20 अक्टूबर 2025 को 84 वर्ष की आयु में मुंबई के जुहू स्थित भारतीय आरोग्य निधि अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से फेफड़ों में संक्रमण और सांस लेने में तकलीफ़ जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, असरानी का निधन दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे हुआ और उनका अंतिम संस्कार निजी रूप से परिवार की उपस्थिति में संपन्न किया गया। पांच दशक से अधिक लंबे अपने फिल्मी करियर में असरानी…

काशीपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर कसा शिकंजा, 2.036 किलो अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंह नगर के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के मार्गदर्शन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम ने 20 अक्टूबर 2025 को चेकिंग के दौरान आचार फैक्ट्री मोड़ से प्रतापपुर गांव की ओर 200 मीटर आगे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल नंबर यूके 18पी-1029 से अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए पकड़ा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक भूरे रंग के बैग में 2.036 किलोग्राम गांजा बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त अजय सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी…