पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की कांग्रेसियों ने मनाई पुण्यतिथि

काशीपुर। उत्तराखड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं- नारायण दत्त तिवारी की जयंती/ पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर के कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। द्रोणासागर रोड स्थित एनडी तिवारी-एससी गुड़िया कांग्रेस भवन में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय नेता रहे पंडित नारायण तिवारी की जयंती/ पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि पंडित नारायण दत्त तिवारी का विकास के लिए जो योगदान उत्तराऽंड और उत्तर प्रदेश…

रिश्तों में मिठास घोलने वाला दीपोत्सव आज धनतेरस के साथ शुरू

काशीपुर। रिश्तों में मिठास घोलने वाला दीपोत्सव आज धनतेरस के साथ शुरू हो गया है। आज धन के भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी व कुबेर की पूजा होगी। कल छोटी दीपावली यानी नरक चतुर्दशी और 20 अक्टूबर को श्री महालक्ष्मी पूजन दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट और 23 अक्टूबर को यम द्वितीया, भैया दूज पर्व मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में इस पर्व को मनाने के लिए खासा उत्साह दिख रहा है। आज पूरी तरह से गुलजार बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही। बर्तन, ज्वेलरी…

31 हजार दीपों से आलोकित हुआ ऐतिहासिक द्रोण सागर ताल, भव्य दीपोत्सव में छाई आस्था और उत्सव की अनूठी छटा

काशीपुर। गुरुवार की शाम काशीपुर का ऐतिहासिक द्रोण सागर ताल श्रद्धा और आस्था के उजास से जगमगा उठा, जब हिंदू राष्ट्र शक्ति द्वारा भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन के दौरान पूरे ताल परिसर में करीब 31 हजार दीप जलाकर अद्भुत प्रकाश पर्व की छटा बिखेरी गई। दीपों की झिलमिल रोशनी से तालाब का हर कोना सुनहरी आभा से नहाया नजर आया। जैसे ही हजारों दीप एक साथ प्रज्वलित हुए, पूरा वातावरण भक्ति, श्रद्धा और उत्सव की भावना से भर गया। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ इस…

घनी आबादी में बिना लाइसेंस पटाखों का गोदाम संचालित करने पर कार्रवाई, पुलिस ने 80 पेटी आतिशबाजी जब्त कर गोदाम किया सील

काशीपुर। दीपावली से पहले घनी आबादी के बीच अवैध रूप से संचालित एक पटाखों के गोदाम का खुलासा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिना लाइसेंस रखी गई आतिशबाजी की 80 पेटियां जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। मामला गंगे बाबा रोड स्थित पुष्प विहार कॉलोनी का है, जहां मोहल्ला कटरामालियान निवासी सतीश यादव ने कौशल यादव के मकान में अवैध रूप से पटाखों का गोदाम बना रखा था। घनी आबादी के बीच ज्वलनशील सामग्री रखे जाने की जानकारी मिलने पर किसी व्यक्ति…

खनन तत्परता सूचकांक योजना में उत्तराखंड को मिला दूसरा स्थान, मिलेगी 100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

देहरादून। उत्तराखंड ने खनन क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राज्य खनन तत्परता सूचकांक (एसएमआरआई) में दूसरा स्थान प्राप्त किया है, जिसके तहत राज्य को केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन धनराशि मिलेगी। केंद्र सरकार की यह प्रमुख पहल राज्यों में खनन क्षेत्र में सुधार, पारदर्शिता और दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। खनन मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्यों को उनकी खनिज संपदा और खनन गतिविधियों के आधार पर तीन श्रेणियों — ए, बी और सी में वर्गीकृत किया गया…

जागृति पब्लिक स्कूल में डॉ. चंद्रवशी ने हाथों के पॉइंट्स से सिखाए बच्चों को एक्यूप्रेशर के चमत्कारी लाभ

काशीपुर। आज जागृति पब्लिक स्कूल में विशेष एक्यूप्रेशर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अमर प्रताप सिंह चंद्रवशी, जो भारतीय एक्यूप्रेशर संस्थान, लखनऊ के निदेशक एवं एक्यूप्रेशर संस्थान, प्रयागराज के प्रोफेसर हैं, ने उपस्थित सभी को एक्यूप्रेशर के चमत्कारी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक श्री कौशल किशोर पंत, प्रिंसिपल श्रीमती बबीता पंत एवं संपूर्ण स्टाफ द्वारा डॉ. चंद्रवशी का शॉल पहनाकर सम्मानित करने के साथ हुआ। बच्चों और शिक्षकों…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कियानगर निगम परिसर में लगे शुभ दीवाली स्वच्छ दीवाली मेले का उद्घाटन

काशीपुर। महापौर दीपक बाली के विशेष प्रयासों के चलते नगर निगम परिसर में लगे शुभ दीवाली स्वच्छ दीवाली मेले का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा , प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल , जिला प्रभारी पुष्कर काला , जिलाध्यक्ष मनोज पाल , तथा पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे। मुख्य अतिथि श्री महेंद्र भट्ट ने इस मेले के आयोजन की प्रशंसा की और नगर व क्षेत्र की…

सर्दियों में धुंध पर ड्रोन से बरसेगा पानी: उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बनाई योजना, कृषि विभाग भी देगा सहयोग

देहरादून। सर्दियों के मौसम में प्रदूषण और धुंध की समस्या से निपटने के लिए उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने एक अनोखी पहल शुरू की है। इस बार राज्य के कई शहरों में ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जाएगा, ताकि धूल और धुंध की परत को कम किया जा सके। इस कार्य में कृषि विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।पिछले वर्ष सर्दियों में राजधानी देहरादून में घनी धुंध की स्थिति बनी थी, जिससे आमजन को सांस लेने में परेशानी और दृश्यता में भारी कमी का सामना करना…

प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया

काशीपुर। आज अपने तय शुदा कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने करीब ढाई बजे काशीपुर पहुंचकर बाजपुर रोड स्थित गौतमी हाइट्स होटल के बराबर में भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय मैं पूजा अर्चना के बाद उद्घाटन किया । इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री धामी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि काशीपुर में भाजपा कार्यालय आधुनिक सुविधाओं से लैस कार्यालय है । मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस तरीके के उत्तराखंड में और भी कार्यालय स्थापित…

मांगों को लेकर जयहिंद अल्पसंख्यक सेवा संघ ने पालिका अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। जयहिंद अल्पसंख्यक सेवा संघ ने नगर पालिका महुआखेड़ागंज के अधिशासी अधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर औद्योगिक क्षेत्र महुआखेड़ागंज को उत्तराखड रोजवेज के माध्यम से राज्य की राजधानी देहरादून व देश की राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने की मांग की है। ईई की गैरमौजूदगी में संघ ने उक्त ज्ञापन पालिका अध्यक्ष को सौंपा। सौंपे ज्ञापन में सेवा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान एडवोकेट ने बताया कि नगर पालिका महुआखेड़ागंज एक घनी आवादी वाला औद्योगिक क्षेत्र है जहां सम्पूर्ण भारत के व्यापारियों, मजदूरो आदि का…