काशीपुर। डी-बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर एवं महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी, श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में, हिंदू वाहिनी संगठन ने दीपावली के आगमन से पूर्व शहर के प्रमुख मंदिरों (शनि मंदिर,नागनाथ मंदिर, मोटेश्वर महादेव मंदिर, मां बाला सुंदरी मंदिर, चामुंडा मंदिर) में स्वच्छता अभियान चला कर इन मंदिरों को साफ स्वच्छ किया। उर्वशी दत्त बाली ने कहा कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के बच्चों में सभी धर्मों के प्रति जागरूकता और सेवा की भावना फैलाने का संदेश है। इस अवसर पर मंदिरों की सफाई…
Category: अन्य ख़बरें
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में ग्रामीण डाक सेवकों के 348 पदों पर भर्ती, 29 अक्टूबर तक करें आवेदन
नई दिल्ली। बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 348 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और 29 अक्टूबर 2025 तक जारी रहेगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय…
दिल्ली-एनसीआर में मिल सकती है ग्रीन पटाखों की मंजूरी: सुप्रीम कोर्ट सोमवार को देगा फैसला, दिवाली–गुरुपर्व–क्रिसमस पर मिल सकती है राहत
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में इस साल दिवाली, गुरुपर्व और क्रिसमस पर ग्रीन पटाखों की बिक्री और फोड़ने की अनुमति मिलने की संभावना बन गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की खंडपीठ सोमवार को इस पर विस्तृत आदेश जारी करेगी। अदालत ने संकेत दिए हैं कि केवल ग्रीन आतिशबाजी — यानी पर्यावरण मानकों को पूरा करने वाले पटाखों — के उत्पादन, बिक्री और उपयोग की अनुमति दी…
दिवाली से पहले धामी सरकार का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड के दो लाख कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और डीए बढ़ोतरी का तोहफा
उत्तराखंड सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी देने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जल्द ही प्रदेश के लगभग दो लाख कर्मचारियों को बोनस और महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का तोहफा देने जा रही है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि किए जाने की संभावना है। इससे कर्मचारियों के वेतन में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी और उन्हें आर्थिक राहत भी मिलेगी।दीपावली का त्योहारी माहौल शुरू होते ही प्रदेशभर में तैयारियां…
यूकेएसएसएससी स्नातक परीक्षा रद्द: जांच आयोग की रिपोर्ट के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, तीन माह में दोबारा होगी परीक्षा
उत्तराखंड में चर्चित स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पर आखिरकार बड़ा निर्णय ले लिया गया है। पेपर लीक प्रकरण की जांच के बाद उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंप दी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। जांच आयोग की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी ने की थी। आयोग ने 21 सितंबर को कराई गई परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक के प्रमाण मिलने…
पंजाबी रायल ग्रुप द्वारा करवा चौथ का भव्य आयोजन
काशीपुर। पंजाबी रॉयल ग्रुप द्वारा करवा चौथ का पर्व बड़े धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने माँ पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी आयु की कामना की। कार्यक्रम में डी बाली ग्रुप की डायरेक्ट उर्वशी दत्त बाली की तरफ से, करवा चौथ स्पेशल 11 अवार्ड्स प्रदान किए गए, जिनका उद्देश्य महिलाओं की सुंदरता, साज-सज्जा, और परंपरा के प्रति प्रेम को सम्मानित करना था।ये अवार्ड डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली द्वारा प्रदान किए गए।सजावट में रॉकी टेंट…
सूर्या रोशनी ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 45 रिफ्रलेक्टर युक्त बैरियर एसपी सिटी को सौंपे
काशीपुर। जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 45 रिफ्रलेक्टर युक्त बैरियर तैयार कर पुलिस अधीक्षक अभय प्रताप सिंह को भेंट किए। यह बैरियर विशेष रूप से सर्दियों के मौसम में कोहरे के दौरान दृश्यता बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में सहायक सिद्ध होंगे। कार्यक्रम में डिप्टी यातायात निरीक्षक अरुण तथा सूर्या चौकी इंचार्ज एवं सीपीयू टीम उपस्थित रही। वहीं सूर्या रोशनी लिमिटेड की ओर से प्लांट हेड शुभम चमोली, वरिष्ठ महाप्रबंधक संजीव कुमार,…
नगर क्षेत्र में प्रेम विश्वास तथा समर्पण के प्रतीक त्योहार करवा चौथ धूमधाम से मनाया
काशीपुर। विभिन्न समाज की व्रती सुहागिन महिलाओं द्वारा शहर से लेकर गांव तक प्रेम विश्वास तथा समर्पण के प्रतीक त्योहार करवा चौथ को धूमधाम से मनाया गया। इधर काशीपुर में भी व्रती सुहागिन महिलाओं ने सज-धजकर पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ निर्जला व्रत रख कर और विधिवत पूजा अर्चना कर करवा चौथ के पर्व को धूमधाम और हर्षाेल्ल्लास पूर्वक मनाया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद चांद का दीदार करने और अर्ध्य देने के बाद पति के हाथों जल ग्रहण करने के उपरांत अपने व्रत…
धान की वैरायटी 126 पर प्रशासन के बीच किसानों और राइस मिलरो में बनी सहमति
काशीपुर। बीते कल धान वैरायटी पीआरआई 126 को मंडी द्वारा खरीदारी न करने पर आक्रोशित किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले मंडी समिति में धरना प्रदर्शन किया था और साथ ही किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़ते हुए मंडी प्रशासन और राइस मिलरो के विरुद्ध नारेबाजी भी की थी। इसी के साथ ही क्षेत्रीय किसानों ने एक स्वर में धान की वैरायटी 126, की फसल को मंडी में तोले जाने की मांग की थी। जिस पर मंडी अधिकारियों ने अपने उच्च अधिकारियों से वार्ता करने की बात…
स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ
काशीपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय एथलेटिक्स शैक्षिक क्रीडा प्रतियोगिता का शुभारंभ खड शिक्षा अधिकारी धीरेन्द्र कुमार साहू ने दीप प्रज्वलन के साथ फीता काटते हुए किया। खड शिक्षा अधिकारी श्री साहू तथा प्रतियोगिता आयोजक उदयराज हिंदू इंटर कालेज प्रधानाचार्य ब्रजेश कुमार गुप्ता ने अंडर 17 बालक तथा बालिका वर्ग 800 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए प्रतियोगिताओं की शुरुआत की।इस दौरान खड शिक्षा अधिकारी श्री साहू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिताओं में हार जीत मायने…
