काशीपुर। नगर निगम पहुंचे विभाजन विभीषिका पीड़ित परिवारों के बुजुर्गों का महापौर दीपक बाली ने सम्मान किया और देश की आजादी में दिए गए उनके परिवारों के महान योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। वही 1947 विभाजन विभीषिका के पीड़ित इन परिवारों के गढ़ीनेगी क्षेत्र से आए इन बुजुर्गों ने भी महापौर दीपक बाली का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महापौर ने शानदार कार्यक्रम आयोजित कर विभीषिका पीड़ितों को जो सम्मान दिया उसे हम कभी नहीं भूल सकते। इन्होंने महापौर को अपना आशीर्वाद भी दिया। इन बुजुर्गों में पहलवान…
Category: अन्य ख़बरें
काशीपुर में भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
काशीपुर। गैरसैंण अंतर्गत भराड़ी सैंण में विधानसभा मानसून सत्र में कांग्रेस के विधायकों द्वारा सदन में तोड़ाफोड़ी किये जाने की काशीपुर भाजपा ने कड़ी निन्दा करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा ने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस के विधायकों का यह कृत्य अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि जनता ने विधायकों को अपनी बात रखने के लिए विधानसभा में भेजा है। मानसून सत्र के दौरान इनके द्वारा की गई तोड़ाफोड़ी ने इन विधायकों और इनके सहयोगी दल…
शिक्षक को गोली मारने वाले छात्र के पिता को पुलिस ने किया गिरफ़्तार
काशीपुर। गुरु नानक स्कूल में शिक्षक को गोली मारने वाले छात्र के पिता को पुलिस ने गिरफ़्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बतादें कि तीन दिन पूर्व कुंडेश्वरी रोड पर स्थित गुरु नानक इंटर कॉलेज के एक छात्र ने स्कूल में अध्यापक के डांटने से नाराज होकर अगले दिन स्कूल परिसर में तमंचा लाकर अध्यापक को गोली मार दी थी जिसमें अध्यापक की हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना का अनावरण करते हुए पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि उपरोक्त घटना की जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि…
उत्तराखड विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्षी विधायकों के आचरण पर विधायक ने जताई चिंता
काशीपुर। उत्तराखड विधानसभा के मानसून सत्र से भाग लेकर लौटे भाजपा विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज यहां रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर विपक्षी विधायकों के आचरण पर चिंता जताते हुए सत्र के दौरान पारित विधेयकों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदन एक पवित्र स्थान है, लेकिन विपक्ष ने पर्चे फाड़ना, टेबल पलटना जैसी गतिविधियों से उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई। विधायक चीमा ने बताया कि मानसून सत्र में उन्होंने ‘उत्तराखड माइनॉरिटी एजुकेशन बिल 2025’ सदन में प्रस्तुत किया, जिसे विधानसभा ने पारित कर ऐतिहासिक…
श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार
काशीपुर। श्री महंत ब्रह्माऋषि महाराज के सानिध्य में श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत होने वाली श्रीकृष्ण रासलीला का मुख्य आकर्षण रहेगी। श्री गंगे बाबा मंदिर उदासीन आश्रम काशीपुर में 27 अगस्त बुधवार से प्रारंभ हो रहे श्री गणेश महोत्सव पर आयोजित वृंदावन के कलाकारों द्वारा श्रीकृष्ण रासलीला का रसपान किया जायेगा, जो कि 8 सितंबर 2025 सोमवार तक चलेगा। श्री गणेश जी मूर्ति विसर्जन 6…
सुरेंद्र जैन को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य चुने जाने पर दी बधाई
काशीपुर। जैन अतिथि भवन में जैन समाज ने एक सभा आयोजित कर बाजपुर निवासी सुरेन्द्र जैन को अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य चुने जाने पर उन्हें बधाई देकर सम्मानित किया। साथ ही उत्तराखड राज्य अल्प संख्यक शिक्षा प्राधिकरण usame गठन के निर्णय की जैन समाज द्वारा सराहना की गई तथा मुख्यमंत्री द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ- सुरेन्द्र जैन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक समाजों को समान रूप से…
UPSC EPFO Recruitment 2025: आवेदन का आज आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत अप्लाई
नई दिल्ली।संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से ईपीएफओ (EPFO) में भर्ती के लिए आवेदन करने का आज अंतिम दिन है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार एनफोर्समेंट ऑफिसर (EO)/अकाउंट ऑफिसर (AO) और असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर (APFC) के पदों के लिए आज ही आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन विंडो बंद कर दी जाएगी।इस भर्ती के तहत कुल 230 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। साथ ही अन्य निर्धारित पात्रताओं को पूरा करना अनिवार्य…
छात्र द्वारा शिक्षक पर गोली चलाने की घटना भविष्य के लिए खतरे की घंटी; केडीएफ काशीपुर
काशीपुर। एक छात्र द्वारा शिक्षक पर गोली चलाने की घटना ने स्पष्ट कर दिया है कि यह केवल एक इकाई घटना नहीं, बल्कि भविष्य के लिये खतरे की घंटी है। इस विषय पर तत्काल समाज, अभिभावक, शिक्षकों और प्रशासन को एकजुट होकर कदम उठाने की आवश्यकता है। यह कहना है शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत काशीपुर डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष राजीव घई का। प्रेस को जारी वक्तव्य में श्री घई ने कहा कि हाल ही में देशभर में बच्चों में बढ़ती अनुशासनहीनता एवं हिंसक प्रवृत्तियों ने…
बर्ड फ्रलू के मामलों को देखते हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर ने टीम के साथ नगर क्षेत्र के मीट विक्रेताओं के यहां छापेमारी की
काशीपुर। यूपी में बढ़ रहे बर्ड फ्रलू के मामलों को देखते हुए उत्तराखड में सतर्कता बरती जा रही है, इसी के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर नगर निगम की स्वास्थ्य विभाग की टीम हरकत में नजर आई। सेनेटरी इंस्पेक्टर डॉ- मनोज बिष्ट ने अपनी टीम के साथ नगर क्षेत्र के मीट विक्रेताओं के यहां आकस्मिक छापेमारी की गई, जिसमें घोर अनियमितताएं पाई गई। नियम विरुद्ध मांस की बिक्री करने वाले विक्रेताओं पर भारी भरकम जुर्माने के साथ उन्हें कड़ी चेतावनी दी गई है।यह टीम सबसे पहले मोहल्ला कटोराताल स्थित मीट…
काशीपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य ब्रांच में लगी आग, कोई जनहानि नहीं
काशीपुर। नगर के मुख्य चौराहे स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य ब्रांच में बीती सांय आग लगने की सूचना पर फायर स्टेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को पूर्ण रूप से बुझाया। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। बीती रात्रि करीब 11-30 बजे फायर स्टेशन को सूचना मिली कि बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य ब्रांच नियर एमपी चौक में आग लगी है। सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन से लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची तो वहां देखा कि ब्रांच…
