नगर के एक निजी अस्पताल पर परिजनों ने लगाया आरोप बच्ची के इलाज में लापरवाही बरतते हुए उतारा मौत के घाट

काशीपुर।नगर के रामनगर रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही और आयुष्मान योजना का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। बच्ची की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुमाऊं कॉलोनी निवासी पीहू नाम की बच्ची बीमार थी, जिसे नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि उन्होंने इलाज आयुष्मान योजना से कराने की मांग की, लेकिन अस्पताल ने इलाज शुरू करने के साथ ही अलग से बिल भी वसूलना शुरू…

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित तीन माह के केवाईसी सैचुरेशन कार्यक्रम का विशेष शिविर का आयोजन किया

काशीपुर। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा संचालित तीन माह के केवाईसी सैचुरेशन कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तराखड ग्रामीण बैंक, शाखा प्रतापपुर द्वारा ग्राम चांदपुर में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आरबीआई देहरादून से एलडीओ रजनीश सैनी, नाबार्ड डीडीएम राजीव प्रियदर्शनी, एलडीएम ऊधमसिंहनगर श्री चिराग पटेल, उत्तराखड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय से ऑपरेशन हेड राजेंद्र अरोड़ा, उत्तराखड ग्रामीण बैंक प्रतापपुर की शाखा प्रबंधक श्रीमती रचना सागर, ग्राम प्रधान कमलेश कुमार, ब्लॉक काशीपुर से सीआरपी श्रीमती बबीता, बैंक सीएसपी एवं बैंक सखी उपस्थित रहे। शिविर में अतिथियों ऐवम उत्तराखड ग्रामीण…

भाग रहे दो संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्रतार किया गिरफ़्तार

काशीपुर। ग्राम खरमासा क्षेत्र में अचार फैक्ट्री की ओर भाग रहे दो संदिग्ध बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्रतार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को तमंचा और कारतूस सहित दबोच लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गिरफ्रतारी के बाद दोनों बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा किया कि उन्होंने ही 21 अगस्त 2021 को ढकिया कला के पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह पर फायरिंग की थी। उस हमले से पूरा इलाका…

काशीपुर राजकीय चिकित्सालय का आईसीयू वार्ड साढ़े चार साल बाद भी मरीजों को लाभ नहीं दे पा रहा

काशीपुर। काशीपुर राजकीय चिकित्सालय का आईसीयू वार्ड साढ़े चार साल बाद भी मरीजों को लाभ नहीं दे पा रहा है। गंभीर मरीजों के लिए अस्पताल रेफर सेंटर बनकर रह गया है। वार्ड में लगे उपकरण धूल फांक रहे हैं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना काल के दौरान गंभीर कोरोना संक्रमितों को तत्काल इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से चार बेड का आईसीयू वार्ड बनवाया था। 16 नवंबर 2020 को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तत्कालीन महानिदेशक डॉ- अमिता उप्रेती ने इसका उद्घाटन किया था। उन्होंने आईसीयू में स्टाफ…

ज्ञानार्थी कॉलेज के विद्यार्थियों ने आईआईएम में एक दिवसीय वर्कशॉप में हिस्सा लिया

काशीपुर। ज्ञानार्थी कॉलेज के विद्यार्थियों ने आईआईएम काशीपुर में आयोजित एक दिवसीय वर्कशॉप में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस विशेष वर्कशॉप में मुख्य रूप से कॉलेज के कॉमर्स विभाग के छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। वर्कशॉप का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों में आने वाली चुनौतियों और उनके समाधान से अवगत कराना ।कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्रों को यह समझाया कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में प्रबंधन की भूमिका किस प्रकार और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि उद्योगों में सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रबंधन…

स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम के एई का घेराव किया

काशीपुर। स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का पारा चढ़ गया। उन्होंने ऊर्जा निगम के एई का घेराव किया। आवास विकास कॉलोनी के उपभोक्ता विद्युत वितरण खड पहुंचे। उन्होंने कहा कि कॉलोनी में पहले लोगों को मीटर के बारे की खूबियों के बारे में बताना चाहिए। उपभोक्ता के संतुष्ट होने पर यह स्मार्ट मीटर लगाए जाए। आनंद सिंह रावत ने कहा कि जब इलेक्ट्रॉनिक मीटर सही चल रहे हैं तो उपभोक्ताओं के घर पर स्मार्ट क्यों लगाए जा रहे है। यदि इसमें कमी है तो विभाग पहले बताए। वहां पर…

उत्तराखंड STF की बड़ी कार्रवाई: चंडीगढ़ से महिला गिरफ्तार, 40 लाख की साइबर ठगी का पर्दाफाश

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) साइबर क्राइम टीम ने एक अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह की महिला सदस्य को गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ (पंजाब) से पकड़ी गई आरोपी महिला चरणजीत कौर, मोहाली निवासी है, जो फर्जी बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले नेटवर्क का हिस्सा थी।देहरादून निवासी एक पीड़िता ने मई 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे अमेरिका आधारित नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाली ने खुद को सरकारी एजेंसी की अधिकारी बताया। फर्जी पहचान और प्रोफाइल…

विधायक और महापौर ने पंजाबी सभा द्वारा दी गई स्वर्ग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

काशीपुर आज यहां माता मंदिर रोड पर पंजाबी सभा में महापौर दीपक बाली ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा के साथ मिलकर पंजाबी सभा द्वारा दान दिए गए एक और स्वर्ग वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर श्री बाली ने कहा कि यह बहुत बड़ी सेवा है और जिन लोगों के पास अपने दिवंगत परिजनों को श्मशान घाट तक ले जाने में परेशानियां होती थी उनके लिए यह स्वर्ग वाहन बहुत बड़ी सेवा है क्योंकि अब शहर भी दूर तक फैल…

प्रदेश की 7500 ग्राम पंचायतों में लगेगी स्वास्थ्य चौपाल, 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा विशेष अभियान – 24 तरह की निशुल्क जांच और रक्तदान शिविर होंगे आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष पहल की है। प्रदेश की 7500 ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वास्थ्य चौपाल अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें लोगों को 24 तरह की गैरसंचारी रोगों की निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस…

नवीन कृषि मंडी के व्यापारियों ने किया महापौर दीपक बाली का शानदार अभिनंदन

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित नवीन कृषि मंडी के व्यापारियों ने एक लंबे अरसे के बाद चुनाव जीते किसी नेता का अभिनंदन किया जिसे महापौर दीपक बाली ने अपना सौभाग्य बताया। व्यापारियों ने कहा कि बहुत दिनों बाद काशीपुर को एक ऐसा नेता मिला है जिसकी कार्य प्रणाली को देखकर जनता का विश्वास जगा है कि प्रदेश के यशस्वी और युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में वह काशीपुर की दिशा और दशा बदल देंगे। मंडी गेस्ट हाउस पहुंचे महापौर दीपक बाली का कृषि मंडी…