नगर क्षेत्र के दो ठेकेदारों ने लगाया एक समाजसेवी पर काम का भुगतान न करने का आरोप

काशीपुर। नगर क्षेत्र के दो ठेकेदारों ने क्षेत्र के एक चर्चित समाजसेवी पर काम का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सरवरखेड़ा निवासी शफीक और जहूर ने काशीपुर कोतवाल प्रभारी हरेंद्र चौधरी को तहरीर सौंपी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ब्लड बैंक निर्माण का कार्य उन्होंने एक स्थानीय समाजसेवी के लिए किया था। बताया कि इस कार्य के लिए 21 लाख रुपये का एग्रीमेंट हुआ था, जबकि करीब चार लाख रुपये का अतिरिक्त कार्य भी किया गया। इस तरह कुल 25 लाख रुपये का काम किया गया, जिसमें से अब तक लगभग साढ़े नौ लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं और शेष भुगतान लंबित है।आरोप है कि पिछले डेढ़ वर्ष से वे भुगतान के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें टाल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि 3-4 दिन पहले मुलाकात के दौरान एक मई को भुगतान करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन बीते शुक्रवार को जब उन्होंने फोन कर पैसे मांगे तो उन्हें धमकी दी गई। यह भी आरोप लगाया कि आरोपी किसी विधायक से फोन करवा रहा है, जिन्हें वे नहीं जानते। शफीक और जहूर ने पुलिस से बकाया राशि दिलाने की मांग की है। वहीं कोतवाल ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment