रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब रामनगर के पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी

काशीपुर। रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन अब रामनगर के पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर भी रुकेगी। पूर्वाेत्तर रेलवे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक पीके आस्थाना ने पत्र जारी कर एक मई से रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस का पीरूमदारा स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया है। ट्रेन संख्या 25036 रामनगर-दिल्ली एक्सप्रेस पीरूमदारा स्टेशन पर सुबह 9ः58 बजे पहुंचेगी और 9ः59 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 25035 दिल्ली-रामनगर एक्सप्रेस रात 8ः33 बजे पहुंचेगी और 8ः34 बजे रवाना होगी। दोनों ट्रेनों को पीरूमदारा में एक मिनट का स्टॉपेज दिया गया है। इस व्यवस्था से रामनगर से दिल्ली…

अब तक उत्तराखंड विधायकों की विधायक निधि में से 69 प्रतिशत विधायक निधि ही खर्च हुई

काशीपुर। वर्तमान विधायकों का कार्यकाल पूर्ण होने में लगभग एक वर्ष शेष है। लेकिन उन्हें प्राप्त हुई विधायक निधि में से 69 प्रतिशत विधायक निधि ही खर्च हुई हैं। मुुख्यमंत्री की तो प्रदेश के औसत से कम 47 प्रतिशत ही विधायक निधि दिसम्बर 2025 तक ऽर्च हुई है।काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से विधायक निधि खर्च सम्बन्धी विवरणों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में उपायुक्त (प्रशासन) हेमन्ती गुंजियाल ने अपने पत्रंक 24553 के साथ वर्तमान विधायक निधि विवरण की…

काशीपुर में न्यायालय के आदेश पर फैजुल उलूम मदरसे की सील खोली गई

काशीपुर। मोहल्ला अल्ली खां स्थित वक्फ संख्या 98 फैजुल उलूम मदरसे की सील प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के अनुपालन में खोल दी गई। यह कार्रवाई बुधवार को विधिवत प्रक्रिया के तहत संपन्न की गई।जानकारी के अनुसार, पूर्व में प्रशासन ने नियमों के तहत मदरसे को सील किया था, जिसके बाद मदरसा प्रबंधन ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय द्वारा आदेश पारित होने के बाद प्रशासन ने नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए मदरसे की सील हटा दी।इस दौरान अधिवक्ता अली अनवर एवं अधिवक्ता दिलशाद हुसैन मौके पर उपस्थित रहे…

गर्मी और शादी सीजन में ट्रेनों में वेटिंग बढ़ी, कंफर्म टिकट के लिए यात्रियों की बढ़ी परेशानी

देहरादून/रुड़की। गर्मियों की छुट्टियों और शादी समारोह के सीजन के चलते रेलवे में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे कंफर्म टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। खासतौर पर रुड़की से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, अगले दो महीनों तक रेलवे मार्ग पर अत्यधिक दबाव रहने की संभावना है, जिसके कारण अधिकांश ट्रेनों में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। यात्री कंफर्म टिकट पाने के लिए स्टेशन और ट्रेवल एजेंसियों के लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन…

डंपर और ट्राले की भिड़ंत में डंपर चालक चोटिल, डंपर उड़े परखच्चे

काशीपुर। रामनगर से मुरादाबाद जा रहा है खनन भरे डंपर का अलीगंज रोड पर सामने से आ रहे खाली ट्राले से जबरदस्त भिड़ंत हो गई, इस दौरान भिड़ंत में डंपर के परखच्चे उड़ गए, गनीमत रही की ट्राला और डंपर को चालक को मामूली चोटे आई है जिन्हें यहां के राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पता चला है कि बीती रात्रि करीब 2:00 बजे रामनगर से मुरादाबाद जा रहा है डंपर संख्या एचआर 58 ई 4294 का अलीगंज रोड फ़सियापुरा से आगे सामने से आ रहे ट्राले से…

नगर निगम द्वारा कूड़ा कलेक्शन के नाम पर यूजर चार्ज लेना उचित नहीं: गौतम

काशीपुर। नगर निगम द्वारा कूड़ा कलेक्शन हेतु लिये जाने वाले यूजर चार्ज पर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया से वार्ता करते हुए गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की जनता और व्यापारी बंधु पूर्व की भांति इस बार नगर निगम को विभिन्न प्रकार के टैक्स देते आ रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही है ? अब नगर निगम प्रशासन द्वारा कूड़ा कलेक्शन हेतु यूजर चार्ज वसूलना शुरू किया गया है, जो कि किसी भी दशा में उचित…

पुलिस ने चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर किया 16 बाइकों का चालान

काशीपुर। सूर्या चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 16 बाइकों का चालान किया है। सूर्या चौकी पुलिस ने बीती शाम वाहन चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 11 बाइक चालकों के कोर्ट चालान किए गए, जबकि पांच वाहन चालकों से मौके पर ही 2500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्टð ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रऽने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर वाहन चेकिंग…

भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए प्रशिक्षण महाअभियान का किया आयोजन

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्ग प्रशिक्षण कार्ययोजना की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण/बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनगढ़ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने वहां लगी भाजपा के इतिहास व विकास कार्याे से संबंधित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने आगामी जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना व…

दिल्ली में हर साल फीस बढ़ोतरी पर विवाद, हाईकोर्ट की टिप्पणी—“हर साल वही स्थिति दोहराई जा रही”

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में निजी, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा हर वर्ष नए शैक्षणिक सत्र से पहले फीस बढ़ोतरी को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। हर साल मार्च के आसपास यह स्थिति सामने आती है, जब स्कूल फीस बढ़ाने की घोषणा करते हैं, अभिभावक इसका विरोध करते हैं और इस पूरे विवाद का असर सीधे तौर पर बच्चों पर पड़ता है।कई मामलों में देखा गया है कि फीस विवाद के चलते बच्चों को कक्षाओं, स्कूल की सुविधाओं या प्रमाणपत्रों तक से वंचित कर दिया जाता…

गुरुकुल फाउंडेशन द्वारा अनाथ बच्चों के लिए सराहनीय और अनोखी पहल की शुरुआत

काशीपुर। गुरुकुल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों अनाथ बच्चों के लिए एक सराहनीय और अनोखी पहल की शुरुआत की गई है, जिसमें डी – बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली की अहम भूमिका रही है। उनके प्रयासों से ही यह पहल साकार हो पाई है, जिसका उद्देश्य इन बच्चों को हर महीने सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के तहत गुरुकुल स्कूल में महीने में एक दिन इन बच्चों को आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे अन्य विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों…