काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्ग प्रशिक्षण कार्ययोजना की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण/बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनगढ़ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने वहां लगी भाजपा के इतिहास व विकास कार्याे से संबंधित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने आगामी जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना व समीक्षा बैठक भी की। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनगढ़ ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह प्रशिक्षण अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इससे पूर्व भाजपा सात राज्यों में यह प्रशिक्षण अभियान चला चुकी है।

अब भाजपा ने इस अभियान की उत्तराखड के कुमायूं मण्डल के पार्टी के काशीपुर जिला में आज इस प्रशिक्षण अभियान का आयोजन किया है। इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को जिला स्तर पर किस तरह का प्रशिक्षण देना है, उन्हें प्रशिक्षण के दौरान पार्टी की विचारधारा व भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को भी बताया जायेगा। जिससे कार्यकर्ताओं का मानसिक विकास हो सके और वह कुशल प्रशिक्षक बन आम जन तक भाजपा की नीतियों व विकास को पहुंचा सके। इस दौरान आज के जमाने में मीडिया का क्या महत्व है और क्या राजनीतिक सोच है इस संबंध में भी कार्यकर्ताओं को विस्तार पूर्वक बताया जायेगा। एक जबाव में एसआईआर के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर के बाद इस बार कई स्थानों पर प्रतिशत सब जगह अच्छा आया है। कहा कि वोटर लिस्ट में कुछ ऐसे व्यक्ति थे या तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी या फिर वह अपना स्थान छोड़ अन्य स्थानों व प्रांतों में जाकर बस चुके थे या फिर जिनके दो जगह वोट थे वह सब अब छट चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है चुनाव का प्रबंधन पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। प्रचार-प्रसार, एसआईआर से विवाद विषय से संबंधित आदि पार्टी द्वारा इसके लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए हुए है। चार जिलों में जहां चारधाम यात्रा चल रही है वहां उत्तरकारी, टिहरी, चमोली, रूद्रप्रयाग में यह प्रशिक्षण हो चुका है। भाजपा का हर कार्यकर्ता निपुण हो यही पार्टी का उद्देश्य है। कहा कि प्रदेश के 15 जिलों में यह वर्ग अभी चलने हैं जबकि पांच जिलों में जारी है। आज यहां भी इसी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत यह बैठक आयोजित की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। एक जबाव में उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत आरोपो पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करेंगे अरविंद पांडे गदरपुर क्षेत्र के प्रतिष्ठित विधायक है यदि कहीं पर कोई त्रुटिगत गलती हुई है तो उसे सुधारने का प्रयास किया जाएगा। कई मुद्दे व्यक्तिगत भी जुड़े होते है जिनसे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं होता जब तक कोई व्यक्ति दोष सिद्ध नहीं होता है पार्टी उस पर कोई निर्णय नहीं लेती है, पार्टी में आपस में समन्वय बना रहे यह हमारा प्रयास रहता है किसी को कोई बात कहनी है तो वह पार्टी के प्लेटफार्म पर बोले। एक जबाव में उन्होंने कहा कि कांग्रेस को विकास से कोई लेना देना नहीं है इस तरह की बैठकें जो होती है वह विकास से संबंधित होती है उन लोगों का इससे कोई लेना देना नहीं है। जब चुनाव आयोग बैठा हुआ है तो वह ऐसी बैठकों का वहिष्कार करें या न करें इसके कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है वह बैठक में रहे और अपनी बात रखे। कांग्रेस क्षेत्रीय विकास से कोसो दूर है। इस दौरान मंच पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी रमेश चौहान ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश के अलावा मंडल व जिला कार्यकर्ताओं के अलावा नगर ईकाई से जुड़े सभी भाजपा कार्यकर्ता व कार्यकत्री मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
