राजपुर रोड बार में देर रात पुलिस तैनाती पर उठे सवाल, आईजी ने जताई नाराजगी

देहरादून। राजपुर रोड स्थित रोमियो लेन बार-रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात हुई एक घटना ने पुलिस विभाग के भीतर समन्वय और कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद थे, उसी दौरान परिसर के बाहर छह थानों की पुलिस तैनात थी।सूत्रों के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा सप्ताहांत (शनिवार-रविवार) के लिए बार-रेस्टोरेंट का निर्धारित बंद होने का समय रात 12 बजे तय है, जबकि अन्य दिनों में यह समय रात 11…

सीएम धामी ने सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास पर दिया जोर, बनबसा लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास कार्यों में स्थानीय आवश्यकताओं और जनहित को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था भी सशक्त होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।सोमवार को नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में आयोजित बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जयंत सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।बैठक में मुख्यमंत्री ने चंपावत जनपद के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में…

ऋषिकेश पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना, बोले—“जमीनी हकीकत उम्मीद से बेहतर”

ऋषिकेश। पहाड़ों की गोद और गंगा तट पर बसे ऋषिकेश में उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी पहुंचे। अभिनेता के आगमन की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और तीर्थयात्री उन्हें देखने के लिए उत्साहित नजर आए। हालांकि उनका यह दौरा केवल भ्रमण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का जमीनी स्तर पर अवलोकन किया और अपने अनुभव साझा किए।अभिनेता ने चारधाम यात्रा को लेकर फैली नकारात्मक धारणाओं पर स्पष्ट प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अक्सर बाहर यह सुनने को मिलता…

नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में काशीपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश किया है। आईटीआई कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी एसपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चैती मेला क्षेत्र में एक नाबालिग को दो युवकों द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। घटना के कुछ दिन बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की…

धर्मयात्रा महासंघ ने गो माता को राष्ट्र आधार पर सम्मानित पद दिये जाने समेत अन्य मांगो को लेकर सोफा ज्ञापन

काशीपुर। धर्मयात्रा महासंघ ने गो सम्मान आहवान अभियान के तहत गो माता को राष्ट्र आधार पर सम्मानित पद दिये जाने समेत अन्य मांगो को लेकर एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मांग की गई कि गोमाता को राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान किया जाये। गो सेवा हेतु केंद्रीय कानून बने। भारत वर्ष में गो हत्या पूरी तरह समाप्त हो। गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबन्ध सम्बन्धी कठोर कानून बनाया जाये। गोवर, गोमूत्र को लेकर बृहद अनुसंधान केन्द्र कृषि विश्वविद्यालयों में बने जिससे…

नगर निगम द्वारा कूड़ा कलेक्शन के नाम पर यूजर चार्ज लेना उचित नहीं: गौतम

काशीपुर। नगर निगम द्वारा कूड़ा कलेक्शन हेतु लिये जाने वाले यूजर चार्ज पर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया से वार्ता करते हुए गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की जनता और व्यापारी बंधु पूर्व की भांति इस बार नगर निगम को विभिन्न प्रकार के टैक्स देते आ रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही है ? अब नगर निगम प्रशासन द्वारा कूड़ा कलेक्शन हेतु यूजर चार्ज वसूलना शुरू किया गया है, जो कि किसी भी दशा में उचित…

चैती मेला समाप्ति के बाद चेती परिसर में 29 अप्रैल को चलेगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

काशीपुर। स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम काशीपुर चैती मेला समाप्ति के उपरांत 29 अप्रैल को प्रातः 7 बजे मेला परिसर की सफाई का अभियान चलाएगा। महापौर दीपक बाली की ओर से शहरवासियों को इस स्वच्छता महाअभियान में भागीदारी करने का आहवान किया गया है। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि चैती मेला जैसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। चूंकि चैती मेला अब समाप्त हो चुका है लिहाजा हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि मेले के उपरांत…

पुलिस ने चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर किया 16 बाइकों का चालान

काशीपुर। सूर्या चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 16 बाइकों का चालान किया है। सूर्या चौकी पुलिस ने बीती शाम वाहन चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 11 बाइक चालकों के कोर्ट चालान किए गए, जबकि पांच वाहन चालकों से मौके पर ही 2500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्टð ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रऽने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर वाहन चेकिंग…

भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए प्रशिक्षण महाअभियान का किया आयोजन

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्ग प्रशिक्षण कार्ययोजना की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण/बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनगढ़ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने वहां लगी भाजपा के इतिहास व विकास कार्याे से संबंधित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने आगामी जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना व…