नगर निगम द्वारा कूड़ा कलेक्शन के नाम पर यूजर चार्ज लेना उचित नहीं: गौतम

काशीपुर। नगर निगम द्वारा कूड़ा कलेक्शन हेतु लिये जाने वाले यूजर चार्ज पर सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मीडिया से वार्ता करते हुए गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र की जनता और व्यापारी बंधु पूर्व की भांति इस बार नगर निगम को विभिन्न प्रकार के टैक्स देते आ रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें समुचित सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही है ? अब नगर निगम प्रशासन द्वारा कूड़ा कलेक्शन हेतु यूजर चार्ज वसूलना शुरू किया गया है, जो कि किसी भी दशा में उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के कर देने के बावजूद सुविधाओं में निगम की कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं। क्योंकि नगर में उचित स्थान पर पार्किंग उपलब्ध नहीं है। एवं फ्री शौचालय उपलब्ध नहीं है लाइट की व्यवस्था सुचारू रूप से नहीं आती है। बिजली कटौती से नागरिक परेशान है। व्यापारीयों के हित में ऐसा कोई भी कार्य नहीं हो रहा है, जिससे व्यापारी साफ सुंदर माहौल में व्यापार कर सके अनेकों प्रकार के कर देने के बावजूद भी रास्ते में हो रहे अतिक्रमण से राहगीर परेशान है सबसे बड़ी परेशानी का सबब जब बना होता है सड़कों पर अतिक्रमण होने के चलते ग्राहक पहुंच नहीं पाते उन्होंने बताया कि पुरानी सब्जी मंडी में तो व्यापारियों ने नगर निगम की निष्क्रिय कार्य शैली के चलते अतिक्रमण और जाम से परेशान होकर प्रतिष्ठान बंद करने के कगार पर हैं। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि कर वसूलने का नियम 1959 से है। लेकिन अनेकों अध्यक्ष व मेयर आए प्रशासनिक अधिकारी आए परंतु कभी भी किसी ने इस प्रकार से स्वच्छता के नाम पर लोगों को चालानी कार्रवाई डरा धमका कर, कर वसूली लागू नहीं की क्योंकि उन्हें पता था व्यापारी वैसे भी बहुत परेशानी से जूझ रहा है। नगर निगम के कारिंदे एक रजिस्टर लेकर व्यापारी बंधुओं के पास पहुंच रहे हैं और यूजर चार्ज के रूप में अंधाधुन वसूली की जा रही है। मजबूरन व्यापारी रुपये प्रतिमाह देने को कह रहे हैं, लेकिन व्यापारी बंधु इसका विरोध करते हुए रुपये नहीं दे रहे हैं। गौतम मेहरोत्रा ने मीडिया को बताया कि उनके पास भी ये रजिस्टर पहुंचा तो उन्होंने देखा कि एक-दो के अलावा किसी भी व्यापारी ने यूजर चार्ज का समर्थन नहीं किया है। सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि इससे पूर्व में भी चेयरमैन प्रशासनिक अधिकारी, महापौर और किसी भी चेयरमैन द्वारा यूजर चार्ज कभी भी नहीं वसूला गया। उन्होंने कहा कि समूचे शहर के साथ ही बाजार की सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की है। इसके लिए अलग से यूजर चार्ज वसूलना जाना औचित्यहीन है? उन्होंने नगर निगम प्रशासन से अपेक्षा की है कि वह यूजर चार्ज न वसूलकर शहर की सफाई व्यवस्था में आमजन एवं व्यापारियों से सहयोग की अपील करे, ताकि नगर निगम की सफाई मुहिम में सभी सहयोग प्रदान कर अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाये रखने को दृढ़संकल्पित रहें।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment