आरबीआई ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द किया, नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ा फैसला लेते हुए Paytm Payments Bank का बैंकिंग लाइसेंस 24 अप्रैल से रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई बैंक द्वारा नियामकीय मानकों का पालन न करने और संचालन में गंभीर खामियों के चलते की गई है। आरबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि बैंक का संचालन ऐसे तरीके से किया जा रहा था, जो जमाकर्ताओं के हितों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता था।आरबीआई के अनुसार, Paytm Payments Bank बार-बार चेतावनी और निर्देशों के बावजूद लाइसेंस से जुड़ी शर्तों का पालन…

किसान विकास क्लब की मासिक बैठक संपन्न

काशीपुर। किसान विकास क्लब की मासिक बैठक अनाज मंडी के गेस्ट हाउस में क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा के अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन हास्य कवि संजय राजपूत के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी खिलेंद्र चौधरी, विशिष्ट अतिथि मुख्य कृषि अधिकारी वीके सिंह, भाकियू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, हास्य कवि संजय राजपूत एवं भाकियू के प्रदेश महामंत्री दर्शन दयोल मंच पर उपस्थित रहे। बैठक में सर्व प्रथम फॉर्मर आईडी बनाने का कार्य की शुरू आत मुख्य अतिथि खिलेंद्र चौधरी जी एवं विशिष्ट अतिथि…

महापौर द्वारा नगर क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का कर्म जारी

काशीपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा काशीपुर को काशी की तरह चमकाने की घोषणा को श्री धामी के ही स्नेह सहयोग और आशीर्वाद से पूरा करने हेतु महापौर दीपक बाली निरंतर विकास कार्यों को दिनरात तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। गद्दा मुक्त काशीपुर बनाने के तहत उन्होंने वार्ड संख्या 2, जसपुर खुर्द में 1 करोड़ 58 लाख 10 हजार की लागत से बनने वाली 8 सड़कों के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। महापौर दीपक बाली ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आधारभूत सुविधाओं को…

आईजीएल कंपनी को मिला प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ सम्मान

काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (आईजीएल) को प्रतिष्ठित ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ संस्थान द्वारा प्रमाणित किया गया है। यह सम्मान आईजीएल प्रबंधन की कार्यस्थल संस्कृति, विश्वास आधारित वातावरण और कर्मचारियों व श्रमिकों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड काशीपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री आलोक सिंघल ने कहा कि यह हमारे सभी कर्मचारियों के समर्पण और टीम भावना का परिणाम है। कंपनी हमेशा से अपने कार्यबल को सशक्त बनाने और एक समावेशी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रही है।…

:WhatsApp पर अब सीधे होगा मोबाइल रिचार्ज, भारत में नया फीचर शुरू, यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

भारत में तेजी से डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए WhatsApp ने अब एक और बड़ा कदम उठाया है। अब यह प्लेटफॉर्म सिर्फ मैसेजिंग ऐप तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि धीरे-धीरे एक “सुपर ऐप” के रूप में विकसित हो रहा है। कंपनी ने भारत में नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स अब सीधे WhatsApp के जरिए अपने मोबाइल नंबर पर प्रीपेड रिचार्ज कर सकेंगे। इस सुविधा का लाभ देश के प्रमुख टेलीकॉम नेटवर्क जैसे जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) के प्रीपेड यूजर्स को मिलेगा। पहले…

एनएच हाईवे के निर्माण के चलते सर्विस रोड बनाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

काशीपुर। मानपुर रोड स्थित एनएच हाईवे के निर्माण के चलते सर्विस रोड बनाने का काम अधर में लटका है। शासन-प्रशासन द्वारा 15 से 20 दिन में रास्ता देने का आश्वासन दिया गया था, परंतु महीनों बीत जाने के बाद भी सर्विस रोड का निर्माण शुरू नहीं हुआ। इससे नाराज किसानों ने कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा के नेतृत्व में मानपुर रोड पर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रवि ढींगरा ने बताया कि फिरोजपुर और मानपुर के लोगों के लिए सर्विस रोड के साथ रैम्प की…

लंबे समय से फरार चल रहा है वारंटी पुलिस हिरासत में

काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एनआई एक्ट के एक वारंटी को गिरफ्रतार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने एनआई एक्ट के आरोपी ग्राम हिम्मतपुर निवासी विनोद सिंह पुत्र भगवंत सिंह को गिरफ्रतार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह गड़िया, हेड कानि0 यतेन्द्र रावत, कानि0 दीपक जोशी शामिल रहे।

उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, कई राज्यों में लू का अलर्ट

नई दिल्ली। उत्तर भारत समेत देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का कहर लगातार जारी है। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी राहत के संकेत नहीं दिए हैं और आगामी चार से पांच दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी, जहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया जा सकता है। विभाग ने विशेष रूप से पंजाब,…

28 अप्रैल को होगा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा संभव

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 28 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सत्र में प्रमुख रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है, जो हाल के समय में राष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और सामाजिक विषय बना हुआ है। हालांकि, विधायी विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस विशेष सत्र में कोई विधायी कार्य प्रस्तावित नहीं किया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सत्र का फोकस मुख्य रूप से चर्चा और विचार-विमर्श…

जागृति पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया पृथ्वी दिवस, बच्चों ने दी पर्यावरण संरक्षण की सीख

काशीपुर। जागृति पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से कई गतिविधियां आयोजित की गईं।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद छात्रों ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने शब्दों में पर्यावरण को बचाने की आवश्यकता और उसके महत्व को सरल भाषा में समझाया। इसके साथ ही छात्रों द्वारा लघु नाटिका (एक्ट) प्रस्तुत की गई, जिसमें…