महिला आरक्षण पर भाजपा का नजरिया “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाला: अलका पाल

काशीपुर : भाजपा द्वारा कांग्रेस का पुतला दहन करने पर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलका पाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि महिला आरक्षण पर भाजपा का नजरिया “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” बाला है।आखिर क्यों 2023 महिला आरक्षण अधिनियम को भाजपा लागू करने से बच रही है। परिसीमन की आड़ में भाजपा राजनीतिक रोटियां सेक कर रही है।अगर महिलाओं को आरक्षण देने के प्रति भाजपा इतनी ही गंभीर है,तो उसको संसद में पेश किए गए महिला आरक्षण 2023 अधिनियम को तत्काल लागू करना चाहिए। भाजपाइयों को नहीं…

देहरादून में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, काशीपुर महापौर दीपक बाली रहे मौजूद

देहरादून/काशीपुर:उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर काशीपुर के महापौर दीपक बाली भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।कार्यक्रम का आयोजन देहरादून स्थित जीटीसी ग्राउंड में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में भाग लिया, जिसे उत्तराखंड…

सरकार द्वारा संचालित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार गोष्ठी कार्यक्रम में उमड़ा जन सैलाब

काशीपुर। सरकार द्वारा संचालित जन जन की सरकार, जन जन के द्वार गोष्ठी कार्यक्रम के तहत न्यायपंचायत खड़कपुर देवीपुरा के धनौरी प्रतापपुर इंटर कॉलेज में वृहद बहुउददेशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायपंचायत क्षेत्र के लगभग 8 ग्राम पंचायतों के साथ ही अन्य आम जनता ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया।शिविर का मुख्य अतिथि शुभारंभ सांसद अजय भट्ट, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, मेयर दीपक बाली व मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी द्वारा किया गया व जनसमस्याएं सुनी तथा उनका समाधान किया। शिविर में 25 विभागों द्वारा…

धामी सरकार में उत्तराखंड का तेजी से विकास — शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रेल कनेक्टिविटी में दिख रहे परिणाम: भाजपा प्रवक्ता सुरेश जोशी

हरिद्वार।उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में विकास की रफ्तार अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, चिकित्सा, सड़क और रेल कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में हजारों करोड़ रुपये की योजनाएँ धरातल पर उतर रही हैं और जनता उनके प्रत्यक्ष लाभ देख रही है।बुधवार को हरिद्वार के शंकर आश्रम स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जोशी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी साझा…

देश को मिला नया उपराष्ट्रपति: सीपी राधाकृष्णन 12 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथ, विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को कड़े मुकाबले में हराया

नई दिल्ली। देश को नया उपराष्ट्रपति मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और तमिलनाडु के पूर्व राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी गठबंधन इंडिया के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। राधाकृष्णन को 452 वोट मिले जबकि रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए। भारी मतों के अंतर से मिली इस जीत के बाद राधाकृष्णन 12 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में देश के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगे। अधिकारियों के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी…

जिला पंचायत चुनाव में भाजपा का परचम लहराने की तैयारी, अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की सूची जारी

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इससे पहले पार्टी 89 में से 63 ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। पार्टी अब शेष नामों की घोषणा जल्द करने जा रही है।इस बीच, लगातार उठ रहे विरोध के स्वर के बावजूद उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान सदस्य दीपक बिजल्वाण ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ चमोली से दौलत बिष्ट समेत कुल 11 निर्दलीय जिला पंचायत…

सीएम धामी के गोद लिए गांव की कमान 21 वर्षीय प्रियंका नेगी के हाथ, बनी सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान

चमोली, उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गोद लिए गए आदर्श ग्राम सारकोट को अब संवारेगी 21 वर्षीय प्रियंका नेगी। हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में प्रियंका ने प्रधान पद पर जीत दर्ज कर, चमोली जनपद के सबसे बड़े गांवों में से एक की सबसे कम उम्र की प्रधान बनने का गौरव प्राप्त किया है।कर्णप्रयाग के अंतर्गत गैरसैंण विकासखंड स्थित इस गांव में प्रियंका नेगी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका देवी को 186 मतों से हराया। उन्हें कुल 421 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी प्रतिद्वंदी को 235 वोट…

ग्राम सरवरखेड़ा की जनता ने बनाया प्रधान तो होगा गांव का समग्र विकास: गुलशाना

क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सरवरखेड़ा जिसमे लगभग 6200 वोट हे और यह सीट इस बार ओबीसी महिला के खाते में गई है और इस सीट पर लगभग चार प्रत्याशी ग्राम प्रधान पद के लिए मैदान में हैं । यहां बता दे की उत्तराखंड में त्रिस्तरीय चुनाव के मतदान की तिथि अब करीब आ चुकी है। प्रधान पद के दावेदार जनता को रिझाने के लिए तरह-तरह के प्रलोभन देते नजर आ रहे हैं। इस समय प्रत्याशियों ने अपने चुनाव प्रचार और तेज कर दिए है, यहां बता दे की…

शिवलालपुर डल्लू नंदरामपुर की जनता ने पवन कुमार सैनी को बम्पर वोटो से ग्राम प्रधान बनाने की ठानी

अब उत्तराखंड में त्रिस्तरीय चुनाव मतदान की तारीख सन निकट है, इसी को लेकर ग्राम नंदरामपुर शिवलालपुर डल्लू में प्रधान पद के उम्मीदवारों में एक हलचल सी पैदा हो गई है। यूं तो नंदरामपुर शिवलालपुर डल्लू से पवन कुमार सैनी को मिलाकर पांच प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं लेकिन नंदरामपुर में अकेले खड़े प्रत्याशी पवन कुमार सैनी का जोर अधिक देखा जा रहा है, यहां जब हमारी टीम ने ग्राम वासियों से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि पवन कुमार सैनी एक कर्मठ इमानदार और पढ़े-लिखे शिक्षित व्यक्ति हैं…

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में धामी सरकार के तीन बड़े फैसले, इन अहम प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में सरकार ने तीन महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगाई। शिक्षा विभाग से जुड़े पहले फैसले में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य पद की सेवा नियमावली में संशोधन को मंजूरी दी गई है, जिससे पदोन्नति, तैनाती और योग्यता मानकों को लेकर जारी असमंजस की स्थिति समाप्त होगी।दूसरे बड़े फैसले में कैबिनेट ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के सुचारू संचालन हेतु 82 पदों पर नियुक्तियों को स्वीकृति दी है। इन पदों पर नियुक्त कार्मिक मेले के दौरान साफ-सफाई, स्वास्थ्य…