यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यक्रमों में लिया हिस्सा

यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के यमकेश्वर पहुंचे, जहां उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी पहुंचे, जहां उन्होंने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र के विकास कार्यों और स्थानीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी भी ली। कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी यमकेश्वर क्षेत्र में आयोजित मंदिर उद्घाटन और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यहां महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के दौरान हेलीपैड पर एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला। स्वागत के लिए पहुंचे बच्चों ने जब उनके चरण स्पर्श किए तो मुख्यमंत्री ने बच्चों के सिर पर हाथ रखकर उन्हें स्नेह और आशीर्वाद दिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।दोनों मुख्यमंत्रियों के दौरे को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी लगातार कार्यक्रम स्थलों पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस दौरे से यमकेश्वर क्षेत्र को विकास और धार्मिक पर्यटन के लिहाज से नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment