देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में विभागों और जनपदों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानसून से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट कहा कि मानसून के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।बैठक में…
Day: May 7, 2026
चारधाम यात्रा में 19 दिनों में 7.72 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, स्वास्थ्य कारणों से 29 यात्रियों की मौत
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा लगातार श्रद्धा और आस्था के साथ आगे बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु देवभूमि पहुंच चुके हैं। पिछले 19 दिनों में चारों धामों में कुल 7 लाख 72 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। यात्रा मार्गों पर लगातार भीड़ बढ़ने के चलते प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर काम कर…
मौसम में ठंडक से यूपीसीएल को राहत, प्रदेश में एक करोड़ यूनिट तक घटी बिजली की मांग
देहरादून। प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से मौसम के बदले मिजाज और लगातार हो रही बारिश ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को बड़ी राहत दी है। बढ़ती गर्मी के कारण जहां अप्रैल के अंतिम दिनों में बिजली की मांग लगातार रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच रही थी, वहीं अब तापमान में गिरावट आने से बिजली की खपत में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में प्रदेश में बिजली की मांग घटकर लगभग 4.4 करोड़ यूनिट प्रतिदिन के आसपास पहुंच गई है, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बना दबाव काफी…
यमकेश्वर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ कार्यक्रमों में लिया हिस्सा
यमकेश्वर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के यमकेश्वर पहुंचे, जहां उनके साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे।दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे पहले महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी पहुंचे, जहां उन्होंने कॉलेज परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र के विकास…
चंपावत में सामूहिक दुष्कर्म मामले में भाजपा की खुली कलह: अनुपम
काशीपुर। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा ने जिला चंपावत में हुई दिल दहला देने वाली सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पूरे उत्तराखंड को शर्मसार करने वाली घटना है। दिनदहाड़े एक बालिका के साथ कई युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि भाजपा सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों की पूरी तरह पोल खोलने वाली…
प्रशांत कुमार बने काशीपुर के नये सीओ
काशीपुर। जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल के चलते रुद्रपुर के सीओ सिटी रहे प्रशांत कुमार का तबादला होने पर आज उन्होंने काशीपुर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें काशीपुर बाजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। बतादें कि सीओ प्रशांत कुमार उत्तराखंड पुलिस सेवा के प्रान्तीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। आज काशीपुर कोतवाली पहुंचने पर उन्होंने मीडिया से बातचीत कर विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी लेते हुए पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य विस्तारपूर्वक गहन विचार किया।
ज्ञानार्थी कॉलेज में मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह का आयोजन
काशीपुर। नगर के ज्ञानार्थी कॉलेज में उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 12वीं के मेधावी एवं सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु भव्य “मेधावी छात्र रत्न सम्मान समारोह 2026” का आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक शिक्षाविदों, समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में प्रमुख उद्योगपति देवेंद्र जिंदल, ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर डी.के साहू , गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कौशिक, तरावती सरोजनी स्कूल की प्रधानाचार्य शेफाली पांडे, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती…
जोगा सिंह लैब टेक्निशियन उद्यमसिंहनगर के जिला अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित
काशीपुर। उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्निशियन एसोसिएशन के उद्यम सिंह नगर/चंपावत के भी जिला कार्यकारणी का गठन किया गया।जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी श्री विनोद भट्ट जी एवं परीक्षक प्रदेश सचिव दलवीर सिंह राणा के देख रेख में निर्विरोध जिला कार्यकारणी का गठन हुआ जिसमें जिला अध्यक्ष श्री जोगा सिंह जिला सचिव श्री अनुराग मेहरा जिला कोषाध्यक्ष श्री कृपेंद्र प्रताप श्रीवास्तव के पद पर निर्वाचित हुए। उक्त समारोह में शपथ ulmlta के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुबेर मावड़ी द्वारा दिलाई गई ।कार्यक्रम का संचालन श्री अनुराग मेहरा द्वारा किया गया।कार्यक्रम में बाजपुर उपजिला…
