गेहूं के खेत के पास कूड़े के ढेर में लगी आग, फायर टीम ने आग पर पाया काबू

काशीपुर। गेहूं के खेत के पास कूड़े के ढेर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। बीती रात किसी ग्रामीण ने दमकल विभाग को सूचना दी। कहा कि बरखेड़ा पांडे में एक गेहूं के खेत के पास कूड़े के ढेर में आग लग गई है। इसके बाद लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक फायर यूनिट की टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पर गेहूं के खेत के पास एक कूड़े के ढेर में आग लगी हुई थी। आग तेजी से गेहूं के खेतों की ओर बढ़ रही थी। इसके बाद फायर यूनिट द्वारा तत्काल मोटर फायर इंजन से हौज लगाकर पंपिंग कर आग को बुझा दिया गया। जिसके चलते आग गेहूं के खेत तक नहीं पहुंच पाए और गेहूं का नुकसान होने से बच गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment