समाजसेवी उस्मान अंसारी के पुत्र अरमान की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत

काशीपुर। काशीपुर के मोहल्ला काजीबाग निवासी वरिष्ठ समाजसेवी मोहम्मद उस्मान के इकलौते पुत्र मोहम्मद अरमान बीते शुक्रवार को कार्य करने हेतु दिल्ली गए हुए थे, बीती रात्रि करीब 3:15 बजे ट्रेन से वह दिल्ली से काशीपुर वापस आ रहे थे, की गजरौला क्षेत्र के ग्राम ओसिता के पास वह ट्रेन से अंसुलित होकर नीचे गिर गए। इस दौरान इस क्षेत्र से एक मालगाड़ी गुजर रही थी मालगाड़ी के ड्राइवर ने लाइन के किनारे एक व्यक्ति को पड़ा देखा, मालगाड़ी के ड्राइवर ने तुरंत इसकी सूचना गजरौला के स्टेशन मास्टर को दी, स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना गजरौला के ब्रजघाट चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार को दी, सुधीर कुमार तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे, उन्होंने मृतक की जेब से आधार कार्ड के जरिए मृतक का नाम अरमान जाना जेब में रखे आधार कार्ड से उनका एड्रेस लेते हुए उनके परिजनों को काशीपुर पुलिस के द्वारा सूचित करवाया गया, घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट अली अनवर अली, अली अनवर के रिलेशन के भाई फेजल अली और उनके पिता उस्मान अंसारी घटना घटनास्थल पहुंच गए, वहां सारी औपचारिकताएं करने के उपरांत उनका शव काशीपुर के मोहल्ला काजीबाग स्थित उनके आवास लाया गया, जैसे ही अरमान अंसारी का शव उनके निवास स्थान पर पहुंचा परिवार जनों में मातमी कोहराम मच गया। आज बाद नमाजे ईशा उनके शव को नम आंखों से सपुर्द खाक किया जाएगा। इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही पूरे काशीपुर में ग़म का माहौल है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment