हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत नींव, जनभावनाओं की सशक्त आवाज: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी पत्रकारों, संपादकों और मीडिया कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश में जनमत निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने और समाज को जागरूक करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता वर्षों से जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति का माध्यम रही है। पत्रकारिता ने समाज को सामाजिक, राजनीतिक और विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से जोड़ने के साथ-साथ सरकार और जनता के बीच सूचना के प्रभावी आदान-प्रदान को भी सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में पत्रकारिता का योगदान अतुलनीय रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता की देश में गौरवशाली और समृद्ध विरासत रही है। बदलते समय और तकनीकी चुनौतियों के बावजूद पत्रकारिता आज भी समाज और शासन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड की पत्रकारिता परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में हिंदी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। राज्य आंदोलन से लेकर जनहित के अनेक मुद्दों को सामने लाने में पत्रकारों की भूमिका हमेशा सराहनीय रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और पत्रकार कल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से निष्पक्ष, जिम्मेदार और जनहितकारी पत्रकारिता की परंपरा को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में स्वतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment