आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई हजारों लीटरलहन नष्ट कर की अवैध शराब बरामद

काशीपुर। आबकारी आयुक्त उत्तराखंड के आदेशानुसार एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के क्रम में आबकारी विभाग की संयुक्त टीमें, जिसमे क्षेत्र-03 काशीपुर, रुद्रपुर एवं क्षेत्रीय प्रवर्तन इकाइयों के साथ संयुक्त दबिश कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान काशीपुर के रामनगर रोड स्थित ग्राम रम्पुरा क्षेत्र में सघन छापेमारी की गई, जिसमें जेसीबी की मदद से अवैध कच्ची शराब के निर्माण में प्रयुक्त लगभग 25,000 किलोग्राम लहन को मौके पर नष्ट किया गया तथा कुल 450 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान कुल 07 अभियोग पंजीकृत किए गए। इन अवैध कच्ची शराब के निर्माण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment