रेलवे ट्रैक के पास 2 शव मिलने से नगर क्षेत्र में मची सनसनी

काशीपुर। नगर की टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास दो अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। टांडा उज्जैन पुलिस चौकी क्षेत्र में कोयले की रेक के पास एक वृद्धा और एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।इस मामले में काशीपुर रेलवे जंक्शन मास्टर ने स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना देते हुए बताया कि शुगर मिल डबल फाटक के पास कोयले की रेक के समीप दो अज्ञात शव पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। सीओ काशीपुर प्रशांत कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार मृत महिला भिक्षावृत्ति करती थी, जबकि अधेड़ व्यक्ति कूड़ा बीनने का काम करता था। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच जारी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम व पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों की मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment