विश्व पर्यावरण दिवस पर bar एसोसिएशन ने रोपे पौधे

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में कचहरी प्रांगण में 80 पौधे रोपे गए। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि मानव जीवन के लिए शुद्ध पर्यावरण आवश्यक है, एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि आज हम अधिवक्तागण संकल्प ले कि हम दो दो पौधे रोपेंगे। द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव ने पौधरोपण करते हुए कहा कि वृक्ष हमे जीवन प्रदान करते हैं, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार ने भी पर्यावरण दिवस पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बी सी नौटियाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप व श्रम न्यायाधीश रमा पांडे, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, तृतीय अपर सिविल जज श्रृष्टि बनियाल,सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, रामकुमर चौहान एडवोकेट, सी पी बिष्ट एडवोकेट, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, शुभम सिंघल एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment