यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाने पर जोर, गृह मंत्री ने उत्तराखंड से मांगा परियोजनाओं का अपडेट

नई दिल्ली। यमुना नदी को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में सोमवार को आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने यमुना में प्रस्तावित रिवर फ्रंट विकास और नदी के जल प्रवाह को बेहतर बनाने के संबंध में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।बैठक में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक अजय कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान गृह मंत्री ने यमुना नदी के संरक्षण, जल गुणवत्ता में सुधार और रिवर फ्रंट परियोजना के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की।गृह मंत्री ने अधिकारियों से पूछा कि यमुना में रिवर फ्रंट का विकास किस प्रकार किया जाएगा तथा नदी के जल को स्वच्छ और निरंतर प्रवाहित बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यमुना के पुनर्जीवन अभियान में उत्तराखंड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि नदी की जलधारा और उससे जुड़ी प्रमुख परियोजनाएं राज्य से भी संबंधित हैं।बैठक में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा पर प्रस्तावित किसाऊ बहुद्देशीय परियोजना पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने पर दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों को अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा लखवाड़ परियोजना से यमुना नदी में जल प्रवाह बढ़ाने और पानी की कमी दूर करने में मदद मिलेगी।गृह मंत्री ने दोनों परियोजनाओं की वर्तमान प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यमुना को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।बैठक में यमुना नदी से जुड़ी विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति, जल संरक्षण उपायों तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्यों की रूपरेखा से गृह मंत्री को अवगत कराया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment