WhatsApp Web पर अनजान फाइल खोलना पड़ सकता है भारी, हैक हो सकता है पूरा सिस्टम

नई दिल्ली। भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (CERT-In) ने WhatsApp Web और Desktop उपयोगकर्ताओं के लिए अहम साइबर सुरक्षा चेतावनी जारी की है। एजेंसी ने लोगों से किसी भी फाइल को खोलने से पहले पूरी सतर्कता बरतने की अपील की है, चाहे वह फाइल किसी दोस्त, रिश्तेदार या सहकर्मी के नंबर से ही क्यों न आई हो।CERT-In के अनुसार साइबर अपराधी हैक किए गए WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर परिचित लोगों के नाम से Visual Basic Script (VBS) जैसी खतरनाक फाइलें भेज रहे हैं। भरोसेमंद संपर्क से मैसेज आने के कारण अधिकांश लोग बिना जांच किए फाइल खोल देते हैं, जिससे उनका कंप्यूटर या लैपटॉप मैलवेयर की चपेट में आ सकता है।एजेंसी ने बताया कि ऐसी फाइल खुलते ही हमलावर डिवाइस का रिमोट एक्सेस हासिल कर सकते हैं। इसके बाद वे निजी जानकारी, पासवर्ड, बैंकिंग डेटा और अन्य संवेदनशील दस्तावेज चोरी कर सकते हैं, जिससे आर्थिक और साइबर सुरक्षा से जुड़ा बड़ा नुकसान हो सकता है।CERT-In ने सलाह दी है कि यदि किसी परिचित व्यक्ति से भी कोई अप्रत्याशित फाइल प्राप्त हो तो उसे तुरंत डाउनलोड या ओपन न करें। पहले संबंधित व्यक्ति से फोन या अन्य माध्यम से पुष्टि कर लें कि फाइल वास्तव में उसी ने भेजी है। किसी भी संदिग्ध अटैचमेंट पर क्लिक करने से बचें और अपने सिस्टम के एंटीवायरस तथा सुरक्षा अपडेट हमेशा नवीनतम रखें।साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि थोड़ी-सी सावधानी बड़ी साइबर ठगी और डेटा चोरी से बचा सकती है। इसलिए WhatsApp Web और Desktop का उपयोग करते समय अनजान या संदिग्ध फाइलों को खोलने से पहले पूरी तरह सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment