काशीपुर में एसटीएफ का बड़ा एक्शन, फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में हथियारों का जखीरा और 237 कारतूस बरामद

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और ऊधम सिंह नगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए काशीपुर में बड़ी सफलता हासिल की है। एसटीएफ और स्थानीय पुलिस द्वारा सोमवार देर रात चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन में कटोराताल क्षेत्र से एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार, 237 कारतूस, मैगजीन तथा सात फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए हैं। बरामद हथियारों में एक 12 बोर पंप एक्शन बंदूक,…

मुख्यमंत्री धामी ने दिए मानसून तैयारियों के निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून सीजन को देखते हुए सभी विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में आयोजित मानसून तैयारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग पूरी तरह तैयार रहें तथा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील गांवों, स्कूलों, अस्पतालों और अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सूची तैयार की जाए। उन्होंने सभी प्रभारी सचिवों को अपने-अपने जिलों का भ्रमण कर मानसून संबंधी तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री…

भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों पर की कार्रवाई, चरणजीत सिंह की प्राथमिक सदस्यता समाप्त

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को प्राथमिकता देते हुए पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल कार्यालय मंत्री चरणजीत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार चरणजीत सिंह पूर्व में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी हुकुम सिंह के विरुद्ध चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि चुनाव के बाद वे भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे। वर्तमान में नगर पंचायत गढ़ीनेगी चुनाव में भाजपा…

हैदराबाद में पांच करोड़ के जेवरात चोरी कर नेपाल भाग रहे तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार

रुद्रपुर। हैदराबाद में करीब पांच करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में रोडवेज बस से बनबसा जा रहे दो महिलाओं समेत तीन नेपाली नागरिकों को ऊधम सिंह नगर पुलिस और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए कीमती जेवरात भी बरामद किए गए हैं। चेकिंग स्थल उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में होने के कारण आरोपितों को बरामद माल सहित बिलासपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की…

हैदराबाद में पांच करोड़ के जेवरात चोरी कर नेपाल भाग रहे तीन नेपाली नागरिक गिरफ्तार

रुद्रपुर। हैदराबाद में करीब पांच करोड़ रुपये के जेवरात चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में रोडवेज बस से बनबसा जा रहे दो महिलाओं समेत तीन नेपाली नागरिकों को ऊधम सिंह नगर पुलिस और उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए कीमती जेवरात भी बरामद किए गए हैं। चेकिंग स्थल उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में होने के कारण आरोपितों को बरामद माल सहित बिलासपुर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की…

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर

हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा करते हुए विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। सीसीआर भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कुंभ मेले से संबंधित अवस्थापना विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं तथा विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कुंभ मेला-2027 को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक बनाने…

मानसून से पहले अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, जलभराव वाले 61 संवेदनशील स्थान चिह्नित

देहरादून। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जनपद में जलभराव की समस्या और उसके प्रभावी समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें।बैठक में जानकारी दी गई कि देहरादून, ऋषिकेश, मसूरी और…

सिंधु जल संधि पर भारत का सख्त रुख, पाकिस्तान को एक बूंद पानी नहीं जाने देने की तैयारी: सीआर पाटिल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि भविष्य में भारत की ओर से पाकिस्तान को पानी नहीं जाने दिया जाएगा। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार सिंधु नदी प्रणाली के जल को पाकिस्तान तक पहुंचने से रोकने के लिए तेजी से आवश्यक कदम उठा रही है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्ष 1960 में हुई सिंधु जल संधि को समाप्त नहीं किया गया है, लेकिन फिलहाल इसे स्थगित (इन एबेयंस)…

मुख्यमंत्री धामी को सौंपा गया गणना फॉर्म, विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में मतदाताओं से सहयोग की अपील

देहरादून। उत्तराखण्ड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मंगलवार को सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना फॉर्म सौंपा। इस दौरान मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन प्रक्रिया को लेकर विस्तार से जानकारी भी दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रदेशभर में मतदाता सूची को अधिक सटीक और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत राज्य के सभी…

नीट पेपर लीक प्रकरण को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने सोपा ज्ञापन

काशीपुर। उत्तराखंड क्रांति दल काशीपुर ईकाई ने नीट पेपर लीक प्रकरण और सीबीएससी की परीक्षाफल में धांधली के विरोध में एसडीएम कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। एसडीएम अभय प्रताप सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि राष्ट्र के युवाओं के साथ अन्याय किया जा है, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। इसके बाद सैनिक कॉलोनी स्थित जिला कार्यालय में पुतला फूंका। राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन देने वोलो में गोविन्द सिंह विष्ट, गोविन्द सिंह रावत, हरजाप सिंह, प्रदीप मन्दोलिया, विजय पाल सिंह रावत, गवर सिंह…