रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी विकासखंडों की क्षेत्र पंचायत बैठकों के लिए विस्तृत रोस्टर जारी करते हुए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित तिथियों पर क्षेत्र पंचायत की बैठकें समयबद्ध ढंग से आयोजित की जाएं तथा संबंधित विभागों के अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।जारी रोस्टर के अनुसार विकासखंड सितारगंज में क्षेत्र पंचायत की बैठकें 25…
Day: July 24, 2026
जनसमस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं होगी: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक जनसमस्या का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और जनहित के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है तथा जनता…
काशीपुर न्यायिक मांगों को लेकर बार एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश से मिला
काशीपुर। काशीपुर बार अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल नैनीताल स्थित उच्च न्यायालय पहुंचा और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस मनोज गुप्ता, प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस राकेश थपलियाल तथा रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता से मुलाकात कर न्यायिक व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रही। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायाधीश को बताया कि काशीपुर क्षेत्र के न्यायिक कार्यों को सुगम बनाने के लिए पॉक्सो कोर्ट से संबंधित रिमांड और चार्जशीट की कार्यवाही काशीपुर न्यायालय में ही कराई जाए। इसके अलावा जसपुर और कुंडा थाना क्षेत्र से संबंधित पॉक्सो अधिनियम के मामलों…
फर्जी नक्शों, अवैध निर्माण और भवन निर्माण नियमों की अनदेखी के मामलों को लेकर सौंपा ज्ञापन
काशीपुर। उत्तराखंड शासन के पंजीकृत आर्किटेक्ट एवं इंजीनियर विशाल यादव ने काशीपुर विकास प्राधिकरण (वीसीडीए) के उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर शहर में फर्जी नक्शों, अवैध निर्माण और भवन निर्माण नियमों की अनदेखी के मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन में कहा गया है कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्राधिकरण के नियमों की अनदेखी करते हुए निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। आरोप है कि कुछ मामलों में फर्जी अथवा अनियमित तरीके से तैयार किए गए…
नगर निगम ने आज घर घर डस्टबिन वितरण अभियान का किया शुभारंभ
काशीपुर। शहर को स्वच्छ और कचरा पृथक्करण आधारित बनाने की दिशा में नगर निगम ने आज घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान का शुभारंभ किया। नगर निगम परिसर में महापौर दीपक बाली और नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने अभियान का शुभारंभ करते हुए डस्टबिन वितरण वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। महापौर दीपक बाली एवं नगर आयुक्त रविंदर सिंह बिस्ट ने बताया की इस अभियान के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक घर एवं किरायेदार को 2 डस्टबिन (गीला एवं सूखा कूड़ा हेतु) उपलब्ध कराएं जाएगें। डस्टबिन वितरण कार्यक्रम आज वार्ड…
पेपर लीक पर सरकार सख्त, परीक्षा प्रणाली से खिलवाड़ करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम धामी
:मेहनती युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं, UTU पेपर लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार; पुलिस कर रही गहन जांचदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदेश के मेहनती, ईमानदार और प्रतिभाशाली युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की परीक्षा अनियमितता, पेपर लीक या भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने…
